फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the death of the young man by beating, family members jammed the bodies

पिटाई से युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
After the death of the young man by beating, family members jammed the bodies
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट निवासी युवक की पिटाई के बाद बुधवार की सुबह ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ नगर की त्रिमोहानी पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। परिजनों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष और नगर विधायक भी मौके पर पहुंचे। नपा अध्यक्ष भी धरने पर बैठ गये। घंटेभर बाद नगर मजिस्ट्रेट और एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे। मामले में सुस्ती बरतने पर एसपी ने हल्का प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट शिव मंदिर के पास 15 नवंबर 2020 को मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय दिनेश साहनी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और नगर की त्रिमोहानी बाजार के तिराहे पर शवरखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरी कटरा निवासी युवक शराब मंदिर पर शराब पी रहे थे। दिनेश ने उनको मंदिर के पास शराब पीने से मना किया। इसपर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के बाद भी विपक्षी उन लोगों को धमकाते रहे। लेकिन पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की। जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अमित श्रीनेत भी पहुंचे और अधिकारियों से बात कर कार्रवाई के लिए कहा। जाम की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार व सीओ सिटी अजय कुमार राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज व दरोगा को सस्पेंड कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। डेढ़ घंटे बाद साढ़े 11 बजे परिजनों ने जाम समाप्त किया। जाम समाप्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अमित श्रीनेत ने अपने पास से एक हजार रुपये परिवार को आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

जाम से यातायात रहा प्रभावित
मिर्जापुर। त्रिमोहानी नगर का प्रमुख मार्ग है। यहां पर जाम लगने से नगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। त्रिमोहानी के पास वन-वे मार्ग है। पर दोनों मार्ग बंद होने से लोगों को घूमकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। जो वाहन उस ओर गए, उन्हें लौट कर वापस आना पड़ा। इससे अन्य मार्गो पर जाम लगता रहा। एएसपी सिटी ने भी नगर में जगह-जगह जाम लगने पर चौकी प्रभारियों को हिदायत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं में दो फाड़
मिर्जापुर। दिनेश के मौत के बाद लगे जाम में पहुंचे भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से कार्रवाई और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही, पर नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं दिखाई दिया। नगर पालिकाध्यक्ष परिजनों के साथ धरने पर बैठ कर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कह रहे थे, दूसरी ओर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र अधिकारियों से बात कर कार्रवाई के लिए कह रहे थे। दरअसल श्रेय लेने की भी होड़ मची थी। अधिकारियों से बात कर नगर विधायक परिजनों को उनकी मांग पूरी होने की बात कह रहे थे तो नगरपालिका अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कापी आने बाद ही परिजनों को उठने को कहा। दोनों नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं दिखा। इस बात की चर्चा लोग भीड़ में करते रहे।

.................................
वर्जन
आरोपी दिलशाद पर पहले से मुकदमा दर्ज था। दिनेश के मौत होने के बाद परिजनों की मांग पर उसके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई गई। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। दरोगा भरत राय को सस्पेंड कर दिया गया है।
- संजय कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed