फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मांगों को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर

मांगों को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर

Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर

विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित प्रधान डाकघर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में डाककर्मियों ने मंगलवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। डाककर्मियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। मंडलीय सचिव सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की नीतियों से कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि डाक विभाग में सरकार द्वारा आउट सोर्सिंग, निजीकरण कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सीबीएस, सीएसआई, एफएसआई, पोस्टल बैंक पेमेंट, लघु बचत योजनाओं के व्यवसाय हेतु राष्ट्रीयकृत तथा निजी बैंकों को अधिकृत किया जा रहा है। सरकार द्वारा सदस्यता सत्यापन में हीलाहवाली की जा रही है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के खाली पदों को भरा जाए। जिससे कर्मचारियों की कमी दूर हो सके।उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 29 नवंबर को भी जारी रहेगा। इस दौरान एके त्रिपाठी, डीपी शुक्ल, एसके सिंह, कामेश्वर पांडेय, मयंक प्रसाद, राजेश, मंगला पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed