फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU Placement and Internship Cell releases latest report for 2026-27 in Varanasi

बीएचयू: मैनेजमेंट से 50% ज्यादा प्लेसमेंट साइंस में, 210 कंपनियों ने 1376 को दिए ऑफर; 23 लाख का अधिकतम पैकेज

Sat, 05 Sep 2026 02:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप सेल ने 2026-27 की ताजा रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, बीएचयू में मैनेजमेंट से 50% ज्यादा प्लेसमेंट साइंस में हुआ। 210 कंपनियों ने 1376 को ऑफर दिए।

विज्ञापन
BHU Placement and Internship Cell releases latest report for 2026-27 in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 1376 से ज्यादा विद्यार्थियों का 210 से ज्यादा कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। वहीं, मैनेजमेंट से भी करीब 50 फीसदी ज्यादा प्लेसमेंट रेट विज्ञान के विद्यार्थियों का रहा। सत्र 2026-27 में प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप सेल ने अपनी ताजा प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सत्र में विश्वविद्यालय में 210 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने बीएचयू का दौरा किया, जिसमें 1376 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ। अधिकतम पैकेज 23 लाख रुपये प्रति वर्ष का दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 323 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को कई कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर भी मिला है। बीएचयू में अधिकतम और औसत पैकेज के बीच करीब 17.5 लाख रुपये का अंतर है। औसत पैकेज जहां साढ़े पांच लाख रुपये है, वहीं अधिकतम पैकेज 23 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


प्लेसमेंट डेटा के अनुसार, सबसे ज्यादा सफलता विज्ञान संकाय के हिस्से आई है। विज्ञान में सबसे ज्यादा 23.63 फीसदी छात्रों को नौकरियां ऑफर हुई हैं। यह संख्या रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों में से है। दूसरे स्थान पर मैनेजमेंट संस्थान रहा, जहां 15.07 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। तीसरे स्थान पर शिक्षा संकाय में 14.56 फीसदी, चौथे स्थान पर कृषि के 14.36 फीसदी विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ह्यूमैनिटीज के विषयों का नंबर आता है। सामाजिक विज्ञान के 12.73 फीसदी, कॉमर्स में 12.32 फीसदी और कला में 7.33 फीसदी छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से नौकरी मिली।

पांच साल में 5000 से ज्यादा छात्रों को मिले ऑफर्स
बीते पांच साल में बीएचयू के 5000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर हुए हैं। वहीं, संकाय स्तर पर अलग-अलग प्लेसमेंट हुए हैं। पांच सत्रों के प्लेसमेंट दर में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी आई है। 

वर्ष 2021-22 में 1129 प्लेसमेंट हुए थे। 2022-23 में यह आंकड़ा 9.3 फीसदी से बढ़कर 1234 पर आ गया। जबकि 2023-24 में 11.3 फीसदी बढ़कर 1374 पर आ गया।
वहीं, इस बीच 1350 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ऑफर हुए। वर्ष 2021-22, 2022-23 और मिली है। 2023-24 में क्रमशः 374, 450 और 523 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed