फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sampurnanand University Varanasi Not single admission in first-year Shastri and Acharya seats

संविवि: शास्त्री और आचार्य की प्रथम वर्ष की सीटों में एक भी प्रवेश नहीं, समर्थ पोर्टल ने बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 05 Sep 2026 03:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 03:03 PM IST
सार

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खराबी और नेपाल की त्रासदी के कारण 31 अगस्त तक एक भी एडमिशन नहीं हो पाए। ऐसे में प्रवेश तिथि बढ़ाई गई।  

विज्ञापन
Sampurnanand University  Varanasi Not single admission in first-year Shastri and Acharya seats
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री प्रथम सेमेस्टर और आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 सितंबर कर दी है। पहले प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा निर्धारित थी। समर्थ पोर्टल और नेपाल में आई त्रासदी के कारण एक भी प्रवेश नहीं हो सके।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण की संख्या कम होने के कारण तिथि में वृद्धि की जा रही है। अब 13 सितंबर के बाद इस सत्र में प्रवेश की तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। दरअसल, संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति, उत्तर प्रदेश की ओर से एक सितंबर को कुलपति को पत्र भेजकर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन

समिति के प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला ने बताया कि कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से समय पर समर्थ पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए हैं। पत्र में नेपाल में आई भीषण बाढ़, जिसके कारण नेपाल प्रांत के कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके, को भी एक कारण बताया गया है। समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों को आ रही तकनीकी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है। 

इसे भी पढ़ें; बीएचयू: मैनेजमेंट से 50% ज्यादा प्लेसमेंट साइंस में, 210 कंपनियों ने 1376 को दिए ऑफर; 23 लाख का अधिकतम पैकेज

समिति के अनुसार, कई विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल की पिछली कक्षाओं का अंकपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उनके आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसके अलावा पोर्टल पर बीच-बीच में तकनीकी खराबी के कारण महाविद्यालयों के नाम नहीं दिखाई देने और अन्य दिक्कतों के कारण भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए। विश्वविद्यालय की ओर से एक माह के बजाय 13 सितंबर तक का अतिरिक्त समय मिलने से छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed