{"_id":"6a9b261f2e8ab09cae0ddbd1","slug":"four-sacks-of-food-grains-stolen-from-ration-shop-station-house-officer-denies-the-incidentfour-sacks-of-food-grains-stolen-from-ration-shop-station-house-officer-denies-the-incident-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160602-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कोटे की दुकान से खाद्यान्न की चार बोरियां चोरी, थानाध्यक्ष ने किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कोटे की दुकान से खाद्यान्न की चार बोरियां चोरी, थानाध्यक्ष ने किया इन्कार
विज्ञापन
- कोटेदार ने पुलिस को सूचना दी, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
राजगढ़। राजगढ़ गांव की सरकारी खाद्यान्न की दुकान से बृहस्पतिवार की रात चोर चार बोरी खाद्यान्न ले गए। राजगढ़ गांव निवासी कृपाशंकर सिंह की कोटे की दुकान है। कार्डधारकों को बांटने के लिए सरकारी खाद्यान्न घर पर रखे थे। बृहस्पतिवार की रात चोर चार बोरी चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी एक दिन पहले, तीन सितंबर को धनसिरिया गांव में श्यामलाल की परचून की दुकान में चोरी हुई थी। जबकि 21 अगस्त को एक ही रात भावां बाजार में दो आभूषण की दुकानों से पांच लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। 27 अगस्त को बघौड़ा पंचायत भवन का सबमर्सिबल और केबल चोरी हुआ था। 18 अगस्त को पतेरी निवासी रितेश सिंह के मकान से 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। इन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने चोरी की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया।