{"_id":"5a1f00e24f1c1b9e678bece1","slug":"31511981282-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप में बूथों पर उमड़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप में बूथों पर उमड़े मतदाता
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय के तीसरे चरण में आयोजित हुए मतदान ने पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाय तो मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ वोटिंग कर लोकतंत्र के प्रति अपना जज्बा जाहिर किया। जिले में तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में कुल 65.21 फीसदी वोट पड़े। अहरौरा नगरपालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 75.30 तथा मिर्जापुर में सबसे कम 52.18 प्रतिशत वोट पड़े। कड़ी सुरक्षा में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सीमा सुरक्षा बल और ड्रोन कैमरे की निगरानी में हुई वोटिंग में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।
गुनगुनी धूप में सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह दिखाई पड़ रहा था। बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई थी लेकिन मतदानकर्मी ही तैयार नहीं थे। धुंधी कटरा स्थित सुनीता बाल निकेतन मतदान स्थल पर ऐसा ही नजारा दिखाई पड़ा यहां 15 मिनट देर से मतदान शुरू किया गया। बीएलजे इंटर कॉलेज में हालांकि सुबह कम मतदाता दिखाई पड़े। नौ बजे पोलिंग स्टेशनों पर लोग सुबह की तुलना में अधिक जमा हो गए थे। कई बूथों पर तो दस बजे तक 50-60 की संख्या में एक एक पंक्ति में वोटर दिखाई पड़ने लगे थे। दोपहर 12 बजे फतहां स्थित मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय में लगभग चार सौ मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशुंधरपुर से पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद एक एक कर के कई बूथों का उन्होंने हाल जाना। नगर के एसएन पब्लिक स्कूल में ड्रोन कैमरे से मतदान की निगरानी की गई। विन्ध्याचल पहुंचे अफसरों की टोली ने यहां भी ड्रोन कैमरे को उड़ा कर मतदान का हाल देखा। शहर के नटवां, विन्ध्याचल, कंतित, महंत शिवाला,इमामबाड़ा, भरुहना, चंद्रदीपा आदि दूरस्थ इलाकों में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच में काफी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जुबली इंटर कॉलेज के बूथ पर कई कम उम्र के लोगों को वोट देते देखा गया। सभी ने अपनी उम्र 18 वर्ष से ऊपर बताया लेकिन खुद को कक्षा दस का विद्यार्थी बता दिया। कई इलाकों में वोटर लिस्ट में लोगों का नाम कट गया था। सबरी, संगमोहाल, रामबाग, वासलीगंज मे ऐसी शिकायतें अधिक सुनने को मिलीं।