{"_id":"6a99d6c5600fb2bd0402ea06","slug":"delhi-bound-trains-will-now-be-available-from-narayanpur-passengers-from-nearby-districts-will-benefit-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160548-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अब नरायनपुर से मिलेगी दिल्ली की ट्रेन, आसपास के जिलों के यात्रियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अब नरायनपुर से मिलेगी दिल्ली की ट्रेन, आसपास के जिलों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का नरायनपुर बाजार तक विस्तार किया है। अब सप्ताह में तीन दिन यह ट्रेन नरायनपुर बाजार से दादरी के बीच चलेगी। इससे मिर्जापुर शहर, चुनार के साथ ही सोनभद्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा जाने के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए की गई है। गाड़ी संख्या 04163 नरायनपुर बाजार-दादरी सुपरफास्ट विशेष 17 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। नरायनपुर बाजार से शाम छह बजे चलकर ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, मेजा और प्रयागराज होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे दादरी पहुंचेगी। वापसी में 04164 दादरी-नरायनपुर बाजार सुपरफास्ट विशेष 16 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। दादरी से रात 10:15 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:20 बजे प्रयागराज, 9:18 बजे मेजा, 9:58 बजे मिर्जापुर और 10:23 बजे चुनार पहुंचेगी। सुबह 11:05 बजे नरायनपुर बाजार पहुंचेगी। ट्रेन के मिर्जापुर और चुनार में ठहराव से जिले के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। वहीं, नरायनपुर बाजार से ट्रेन शुरू होने पर अहरौरा, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, मधुपुर और चोपन क्षेत्र के यात्रियों को भी सुविधा होगी। साथ ही ट्रेन के संचालित होने से गंगा पार के रामनगर, टेंगरा मोड़, रसूलगंज, बीएचयू, जिवनाथपुर के निवासियों को लाभ होगा। मेजा में ठहराव से मांडा, सिरसा, कोरांव और भीरपुर क्षेत्र के यात्री लाभान्वित होंगे। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान व्यवस्था में गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट विशेष सप्ताह में चार दिन चलेगी। मंगलवार, बुधवार और शनिवार को प्रयागराज से तथा सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को दादरी से इसका संचालन नहीं होगा। इन्हीं दिनों में ट्रेन 04163/04164 के रूप में नरायनपुर बाजार तक संचालित की जाएगी। 21 कोच वाली ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। रेलवे की ओर से भविष्य में अन्य ट्रेनों को भी नरायनपुर बाजार तक विस्तारित करने की योजना बनाई जा रही है।