मिर्जापुर। छह से नौ सितंबर तक अयोध्या में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी में खेल विभाग और जिला हाकी संघ के समन्वय से बृहस्पतिवार को मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन कर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में आशीष बिंद, रमेश, अर्पित यादव, किशन पाल, आर्यन राय, आकाश गौतम, सेकित पाल, चंद्र कुमार बिंद, विनय चौरसिया, नागेश राय, अविनाश यादव, राजाबाबू, अजीत पाल, दिव्यांश यादव, कृष्णा यादव, आशीष कुमार व आरक्षित खिलाड़ियों में मयंक यादव, सत्यम पाल, विशाल पाल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला हाकी संघ के सचिव मो. तुफैल, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।