{"_id":"5a1efd2a4f1c1ba7678beabe","slug":"31511980330-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर महिला से मित्रता करना युवक को पड़ा महंगा-BALLIA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर महिला से मित्रता करना युवक को पड़ा महंगा-BALLIA
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फेसबुक पर अनजान महिला को मित्र बनाना लालगंज क्षेत्र के गेरूआ निवासी युवक को काफी महंगा पड़ा है। फेसबुक की मित्र ने बिजनेस का सब्जबाग दिखा कर उससे पांच लाख ऐंठ लिए फिर खुद को ग्रुप से हटा लिया। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर युवक ने एसपी से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लालगंज के लहंगपुर चौकी क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पांडेय की दिल्ली की एक महिला से फेसबुक पर काफी दिनों से बात होती थी। दोस्ती प्रगाढ़ हुई तो उसने सुरेंद्र को अपने साथ इंग्लैंड की एक कंपनी से व्यापार करने का आफर दिया। इसमें पांच लाख के इन्वेस्टमेंट की बात कही। युवती के आफर से प्रभावित सुरेंद्र ने बगैर कुछ समझे-बुझे उसके बताए अलग-अलग खातों में 27 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आठ बार में पांच लाख सात हजार तीन सौ दो रुपये जमा कर दिए। युवती ने पांच लाख की रकम पाने के बाद खुद को फेसबुक से हटा लिया। सुरेंद्र ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से शिकायत की। एसपी ने लालगंज थाने को केस पंजीकृत कर जांच का आदेश दिया। पुलिस फेसबुक से ठगी का मुकदमा का दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। लहंगपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है पुलिस जल्दी ही तह तक पहुंचेगी।
विज्ञापन