फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 Corona positive including Naib Tehsildar

नायब तहसीलदार समेत 10 कोरोना पाजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
10 Corona positive including Naib Tehsildar
मिर्जापुर। जिले में लगातार 14वें दिन रविवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। रविवार को चुनार के कोलना, घुरहूपट्टी, लालडिग्गी, रमईपट्टी, वासलीगंज और मोर्चाघर में पाजिटिव मरीज मिले हे। इसमें दो महिलाएं है। 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 10 संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। जिले में अब तक 123 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में एक्टिव केस 119 है। अब तक दो की मौत हुई हैै।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 160 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 पाजिटिव और अन्य निगेटिव है। चुनार के कोलना गांव से एक पुरुष, नगर के घुरहूपट्टी से एक महिला, वासलीगंज से एक पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष और एक महिला, लालडिग्गी से एक महिला, मोर्चाघर से एक पुरुष,अदलहाट के हाजीपुर से एक युवक है। विंध्याचल निवासी एक व्यक्ति आजमगढ़ में नायब तहसीलदार पद पर तैनात है। वहां पर लक्षण आने पर उन्होंने जांच कराया। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले की दो महिला वाराणसी में है। दो युवक प्रयागराज भर्ती है। एक युवक कलेक्ट्रेट का कर्मचारी है। संक्रमित लोगों को भर्ती करा दिया गया है। रविवार को 11 लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें चील्ह के दो पुरुष, सबरी का एक पुरुष, बथुआ का एक पुरुष, तीन महिला, गैबीघाट से तीन पुरुष, गुरसंडी से एक महिला है। रविवार को 317 लोगों का सैंपल हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्धों का लिया गया। अब तक नौ हजार 38 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन

100 का लिया गया सैंपल
पटेहरा। सीएमओ के आदेश पर रविवार को पटेहरा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक मुख्यालय व पीएचसी स्टाप समेत कोरोना जांच के लिए 100 लोगों का लिया गया। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र व पीएचसी प्रभारी समेत समस्त स्टॉपों सैंपल लिया। जिसके बाद टीम लेदुकी गांव पहुंची। सात जुलाई को किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। टीम ने किशोर के परिवार समेत ग्रामीणों का सैंपल लिया। 100 लोगों का सैंपल लिया गया। टीम में डॉक्टर अजय पटेल, फार्मासिस्ट अभय शंकर, लैब टेक्नीशियन एहशान खान, चित्रांजली, रामराज यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पाजिटिव आने पर कराया सैनिटाइजेशन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ने गांव का सैनिटाईजेशन कराया । अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी युवती की 28 जून को चुनार मंदिर से लोंहदी महावीर मंदिर निवासी से हुई थी। जो दिल्ली में नौकरी करता है। उसे तेज बुखार व अन्य परेशानी होने पर आठ जुलाई को बीएचयू वाराणसी में जांच कराया गया। परिवार के लोग हाजीपुर गांव में आकर रुके थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आईसालेशन में भर्ती कराया गया।
पुलिसकर्मियों का लिया सैंपल
लालगंज। लालगंज थाने में कोतवाली प्रभारी समेत 61 पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग किया। पुलिस फिल्ड में काम कर रही है। इससे उनको संक्रमण का खतरा है। इसे देखते हुए उनका सैंपल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे मुकेश सिंह के साथ राजेश श्रीवास्तव, शिवकुमार ,शिवाकांत, कोतवाल हरीशचंद्र सरोज समेत सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना सैंपल लिया।
कलेक्ट्रेट का कर्मचारी निकला पाजिटिव
मिर्जापुर। कलेक्टेट के एनआईसी कक्ष में एक कर्मचारी पाजिटिव पाया गया है। कलेक्ट्रेट में डीएम, नगर मजिस्ट्रेट के साथ अन्य कार्यालय है। एनआईसी में आए दिन आयुक्त, आईजी, डीएम, एसपी, सीएमओ और अन्य अधिकारी आनलाइन बैठकों में हिस्सा लेते है। एनआईसी के कर्मचारी के पाजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया है।

तबीयत बिगड़ी को एल-टू में कराया भर्ती
मिर्जापुर। नगर के सेम्फोर्ड में भर्ती लोहंदी निवासी एक कोरोना संक्रमित युवक की शनिवार की रात को तबीयत खराब हो गई। उसे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। डाक्टर खुद अंदर न आकर किसी अंदर संक्रमित से ही पल्स चेक कराया। इसके बाद एलर्जी और अन्य दवाएं दी। रात में उसे आराम नहीं हुआ। सुबह डाक्टर ने सीएमओ को सूचना दिया। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग एल-वन और एल-टू में भी मरीजों को भर्ती करने में लापरवाही बरत रहा है। जिसे एल-टू की जरुरत है। वो एल-वन में भर्ती कर दिया जा रहा है। और कई सही लोगों को जिन्हें एल-वन में होना चाहिए। उन्हें एल-टू में भर्ती कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उसे एल-टू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed