{"_id":"625846ab5943866f7f49005b","slug":"up-news-fire-breaks-out-at-grand-5-resort-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में टला बड़ा हादसा: पीवीएस मॉल और ग्रांड-5 में लगी भीषण आग, मची भगदड़, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में टला बड़ा हादसा: पीवीएस मॉल और ग्रांड-5 में लगी भीषण आग, मची भगदड़, लोगों ने भागकर बचाई जान
Thu, 14 Apr 2022 10:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:06 PM IST
सार
ग्रांड-5 रिसोर्ट में आग लगने से भगदड़ मच गई। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पीवीएस मॉल में भी आग लग गई है, इससे मॉल में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पीवीएस मॉल में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में गुरुवार रात को दो अलग-अलग जगह भीषण आग लग गई। पीवीएस मॉल में आग लगने से भगदड़ मच गई। मॉल में मूवी शो चल रहा था, इसी दौरान अचानक अग लग गई। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
पीवीएस मॉल के बेसमेंट के किचन में लगी आग, लोगों में मची भगदड़
मेरठ में शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे बेसमेंट में बने किचन में आग लग गई। आग लगने के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। इस दौरान मॉल में मूवी के शो चल रहे थे। सायरन बचते ही लोग घबरा गए और आग लगने की जानकारी मिलने पर मॉल से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने की मशक्कत में लगी हुई है। आग लगने के बाद मॉल को ब्लैक आउट कर दिया गया है। मॉल के बाहर करीब एक हजार लोगों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन
ग्रांड-5 रिसोर्ट में भी लगी आग
दिल्ली रोड एनएच-58 पर स्थित ग्रांडफाइव रिसोर्ट में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरा मच गई। उधर, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। वहीं स्थानीय पुलिस भी आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
चढ़त के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से लगी डेकोरेशन घास में आग
कंकरखेड़ा एनएच-58 स्थित ग्रांड फाइव रिसोर्ट में गुरुवार रात को चढ़त के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी गेट पर लगाए गए घास के डेकोरेशन पर गिर गई। इससे रिसोर्ट में आग लग गई। वहीं तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जर्मन हैंगर तक आग पहुंची तो हड़कंप मच गया। इससे भगदड़ मच गई। किसी तरह वर-वधू पक्ष के लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें