फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 07:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Apr 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut: promises of life are being broken by raw strings of relationships husband Devendra killed his teacher wife Pratima see photos
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

रिश्तों की डोर कितनी कच्ची होती जा रही है, इसका कोई न कोई उदाहरण हमारी आंखों के सामने हर रोज रहता है। मामूली बातों पर अपने ही अपनों के हत्यारे बन रहे हैं। जिन रिश्तों में साथ-जीने मरने की कसमें खाईं जाती हैं, उन्हीं रिश्तों को खून से दागदार किया जा रहा है। आज मेरठ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। 13 साल पहले जिस प्रेमी युगल ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था, आज वही प्रेमी अपनी प्रेमिका (पत्नी) की जान का दुश्मन बन गया। प्रेमी पति ने पहले हथौड़े और फिर चाकू से आखिरी सांस तक पत्नी पर वार किए, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद यह है कि महिला की हत्या के बाद 10 साल के बेटे की परवरिश पर अंधेरा सा छा गया है।

पति ने शिक्षिका पत्नी की गला रेतकर की हत्या 
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार को दिन निकलते ही दिल दहला देने वाली घटना से लोग सहम उठे। शराब के लिए रुपये न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की हथौड़े से वार व चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Murder in Meerut: promises of life are being broken by raw strings of relationships husband Devendra killed his teacher wife Pratima see photos
आरोपी पति - फोटो : amar ujala

आरोपी देवेंद्र वर्मा अपने पिता नत्थू सिंह के साथ शिवलोकपुरी में रहता है। देवेंद्र के 10 वर्षीय बेटा आशु है। प्रतिमा वर्मा सरधना थाना क्षेत्र के नानू स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। गुरुवार को देवेंद्र ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रतिमा पति को शराब पीने से मना कर रही थी। 

Murder in Meerut: promises of life are being broken by raw strings of relationships husband Devendra killed his teacher wife Pratima see photos
मेरठ में हत्या - फोटो : amar ujala

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रतिमा ने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद देवेंद्र ने पत्नी प्रतिमा की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut: promises of life are being broken by raw strings of relationships husband Devendra killed his teacher wife Pratima see photos
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कंकरखेड़ा थाने पहुंचे आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
Murder in Meerut: promises of life are being broken by raw strings of relationships husband Devendra killed his teacher wife Pratima see photos
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षिका के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की बात सुनकर लोग सहम उठे। भाई विशाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed