मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला।
Murder: सवा दो साल की बच्ची की अपहरण कर हत्या, नोंचा हुआ था शरीर फटे थे कपड़े, पिता की कमीज बनी बेटी का पैहरन
लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रहीं थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे।
यह भी पढ़ें: सियासत: भाजपा में बदलाव की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: डायल 112 पुलिस का कार्यालय बना शराब का अड्डा, वर्दी पहने जाम छलकाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
बच्ची के शरीर पर एक अदद फ्राॅक था जो तार-तार था। बच्ची को इस हाल में देख पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर बच्ची के शव को सीने से लिपटा लिया।
दुष्कर्म नहीं हुआ, जांच जारी
बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। नामजद लोगों से पूछताछ चल रही है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी