फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Policemen in uniform seen consuming alcohol in Dial 112 police office, video viral

शर्मनाक: डायल 112 पुलिस का कार्यालय बना शराब का अड्डा, वर्दी पहने जाम छलकाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2024 10:54 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2024 10:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शामली जनपद में डायल 112 के कार्यालय को ही पुलिसकर्मियों ने शराब का अड्डा बना लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पुलिसकर्मी वर्दी पहने शराब पीते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Policemen in uniform seen consuming alcohol in Dial 112 police office, video viral
वर्दी पहने शराब पीते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में डायल 112 पुलिस का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों ने कार्यालय को ही शराब का अड्डा बना रखा है। वहीं टेबल पर पानी की बोतलें और खाने पीने की चीजें भी रखीं हैं। वीडियो शामली का बताई जा रही है लेकिन यह कहां की यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

UP: Policemen in uniform seen consuming alcohol in Dial 112 police office, video viral
शराब पीते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में एक पुलिसकर्मी गिलास में शराब डालता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं जिनमें दो ने वर्दी पहनी हुई है जबकि तीसरा व्यक्ति बीच में सादा कपड़ों में कुर्सी पर बैठा है। कहा जा रहा है कि शामली के मोहल्ला रेल पार में डायल  112 का कार्यालय है। वहीं वीडियो वायरल होते ही महकमें में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी को सौंपी मामले की जांच
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शामली में डायल 112 के कार्यालय में पुलिसकर्मियों का बताया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी श्याम सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर तो एक बिना वर्दी के शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। वीडियो, कहां की कि पता कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed