फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Preparations for change, active workers may get big responsibility in western UP

सियासत: भाजपा में बदलाव की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 17 Jul 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2024 11:15 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में मिले परिणाम के बाद संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जो कार्यकर्ता पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
BJP Preparations for change, active workers may get big responsibility in western UP
सीएम योगी-पीएम मोदी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक आने के बाद अब भाजपा में बदलाव की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। एक से 15 अगस्त तक बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कुछ पदाधिकारियों को लेकर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खास यह होगा कि दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं की बजाय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा था, लेकिन दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भाजपा में अदंरूनी कलह भी बाहर आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं कि कुछ स्थानीय नेताओं की वजह से पार्टी को हार मिली।

अंदरूनी कलह के बीच भाजपा आलाकमान की तरफ से सदस्यता अभियान को लेकर आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में भी यह देखा जाएगा कि जिन नेताओं पर भीतरघात का आरोप है वह इस अभियान में क्या कर पाते हैं। आम जनता का उनके साथ कुछ जुड़ाव है या फिर नहीं। इसके बाद पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। हालांकि चुनाव में हार के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  शर्मनाक: डायल 112 पुलिस का कार्यालय बना शराब का अड्डा, वर्दी पहने जाम छलकाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर भी असमंजस
आला कमान की तरफ से निर्देश दिए गए थे कि सभी विधानसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह किया जाए। इसमें आम जनता के बीच जाकर चुनाव में सहयोग को लेकर उनका आभार जताया जाए। दो-तीन जगहों पर यह कार्यक्रम हो चुके हैं, लेकिन कई बड़े नेता आम जनता के बीच में जाने से कतरा रहे हैं।

एक अगस्त से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आदेश मिल चुके हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे की सच्चाई को भी जनता के सामने लाया जाएगा। पार्टी को भीतरघात के कारण हार देखनी पड़ी। हालांकि पदाधिकारियों में बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। - डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed