{"_id":"5d7cb9678ebc3e0135499669","slug":"three-men-misdeed-with-a-woman-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक हिरासत में लिया
Sat, 14 Sep 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
rape
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाने पहुंची एक महिला ने तहरीर दी। उसने बताया कि शुक्रवार को तबियत खराब होने पर वह सरकारी अस्पताल से दवाई लेने गई थी। गांव के बाहर ही जंगल में गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और ईख के खेत में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि युवकों ने उससे गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। घर आकर महिला ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बीपी राणा का कहना है कि महिला जिन लोगों पर आरोप लगा रही है उनसे उसका विवाद चल रहा है। महिला को डॉक्टरी के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।