फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed including a teacher in road accident at Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसों में शिक्षक समेत पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 18 Oct 2019 06:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Three killed including a teacher in road accident at Muzaffarnagar city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शिक्षक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। शाहपुर, मंसूरपुर, छपार, पुरकाजी और मीरापुर क्षेत्र में यह हादसे हुए। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


शाहपुर के गांव सोरम निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक ईश्वर सिंह (65) पुत्र सुखलाल बाइक से गुरुवार की शाम घर लौट रहे थे। जब वह गांव के नजदीक ईदगाह के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र नीरज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा छपार क्षेत्र में हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी ब्रह्म सिंह (65) पुत्र भूल्लन सिंह किसी कार्य से रामपुर आया था। यहां से पैदल ही गांव वापस जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र प्रमोद ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध छपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

तीसरा हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में हुआ। बृहस्पतिवार देर रात थाना जानसठ के गांव मेहलकी निवासी धीर सिंह का पुत्र प्रदीप (23) बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर मूलचंद रिसोर्ट के पास उसकी बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई है न हीं शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव को अपने साथ ले गए है। प्रदीप हेलमेट नहीं पहने हुए था।

चौथा हादसा पुरकाजी क्षेत्र में हुआ। गांव फलौदा में नेशनल हाइवे पर गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवकों की बाइक एक सांड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया था, जहां से दोनों को जिला अस्पताल और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जनपद सहारनपुर के गांव नांगल निवासी दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे घायल मिंटू निवासी गांव फलौदा पुरकाजी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पांचवां हादसा मीरापुर क्षेत्र में हुआ। रामराज थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव पुट्ठी निवासी संत सिंह उर्फ आवेश (35) पुत्र प्रताप सिंह बाइक से जा रहा था। रास्ते में बाइक के असंतुलित होने से बाइक सवार किसान आवेश गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। कुछ ही समय बाद आवेश की मौके पर ही मौत हो गई। घर वापस न आने पर परिजनों ने आवेश की तलाश की तो जमालपुर व टिकौला चीनी मिल के बीच किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। देर शाम गमगीन माहौल में युवा किसान आवेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed