बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा
Meerut Accident : मेरठ में करनाल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। उधर, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मेरठ जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, संजय और तेजराम की मौत की सूचना सरधना पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि दोनों किसी काम से मेरठ गए थे, वापस लौटते समय ये हादसा हो गया।
परिजनों ने बताया कि संजय निवासी मोहल्ला लोकप्रिय रोड खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की पत्नी रीता व तीन बच्चे वीरा (6) वाणी (8) और वीर (10) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल
लोगों का कहना था कि परिवार की देखभाल अब कौन करेगा। मृतक तेजराम अपने भाई राधेश्याम के साथ मोहल्ला गुजरान गेट में रहता था। मृतक का बेटा बिट्टू शादी के कुछ दिन बाद अपनी मां मुन्नी देवी व पत्नी को साथ लेकर दिल्ली में रहने लगा था। दो मौत के बाद से मोहल्लों में मातम पसरा हुआ है। परिजन रात में मेरठ आ गए।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल
सड़क पर बिखरे थे बाइक के टुकड़े
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हेलमेट भी काफी दूर गिरा। लोगों का कहना था कि दोनों लोगों के इतनी चोट थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम