फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The intelligence agency ISI of Pakistan will create riots in the country by Kalim

ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

Fri, 18 Aug 2023 03:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 03:08 AM IST
सार

Meerut News : ISI के बहुत ही खौफनाक इरादे थे। आईएसआई कलीम के जरिए देश में दंगा फसाद कराना चाहती थी। अब आईएसआई एजेंट कलीम के बड़े-बड़े राज सामने आए हैं।

विज्ञापन
The intelligence agency ISI of Pakistan will create riots in the country by Kalim
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ मेरठ की टीम ने बुधवार को शामली के मोमीनपुरा घेरबुखारी नौकुआ से कलीम पुत्र नसीम अहमद को गिरफ्तार किया है। कलीम के जरिए आईएसआई भारत में दंगा फसाद कराना चाहती थी।

विज्ञापन


आईएसआई के आकाओं ने कलीम से कहा था कि भारत में मुजाहिदीन की जमात बनानी है। तुम मेरे लिए शहादत की दुआ करना और तुम्हारे जो दोस्त मुजाहिद बनना चाहते हैं, उनसे मेरी बात करा देना। तीन बार पाकिस्तान जाने के दौरान कलीम ने आईएसआई को कई गोपनीय जानकारियां उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश को जानकारी मिली कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन से मिलकर यहां पर दंगा कराने की साजिश रची जा रही है। जांच में सामने आया कि कलीम पुत्र नसीम अहमद निवासी मोमीनपुरा घेरबुखारी नौकुआं थाना कोतवाली जनपद शामली व उसका भाई तहसीम उर्फ तासीम आदि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। व्हाट्सएप द्वारा भारत की सुरक्षा संबंधी स्थलों के फोटोग्राफ व मसेज पाकिस्तान में आईएसआई व आतंकी संगठनों को भेजते हैं। इन मोबाइल नंबरों का आईपी एड्रेस पाकिस्तान के लाहौर शहर का है। जांच में सामने आया कि चार दिन पहले ही पाकिस्तान से आया कलीम कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थन करता है। जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने कलीम को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान में रहते हैं कलीम के रिश्तेदार
एसपी बृजेश सिंह के मुताबिक,कलीम ने बताया कि वह पांच भाई हैं और वह तीसरे नंबर का है। सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित है। उसके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं, जिनसे मिलने के लिए काफी समय से वह पाकिस्तान आता जाता रहता है। पाकिस्तान जाने के दौरान उसकी आईएसआई के कुछ लोगों व हैंडलर से जान पहचान हो गई थी। उन्होंने कलीम को पैसों का लालच देकर कहा कि तुम्हें भारत में जिहाद फैलाने के लिए असलहा व गोला-बारूद दिया जाएगा। भारत में सौहार्द बिगाड़ने के लिए अपने लोगों को तैयार करो तथा देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर दंगा फसाद कर विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दिलाओ, ताकि भारत में शरियत कानून के तहत नए सिस्टम को स्थापित कर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाया जा सके।

विज्ञापन

इसके लिए कलीम को फर्जी आईडी पर एक फर्जी आईडी पर एक सिम दिलाया गया। इस मोबाइल नंबर का व्हाटसएप पाकिस्तान में आईएसआई ओपरेटिव आतंकी दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज के मोबाइल फोन पर एक्टीवेट कराया था। उसका भाई तहसीम उर्फ तासीम भारत से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संचालित आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त आतंकी दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज से व्हाट्सएप पर वार्ता करता था। भारतीय सेना के सुरक्षा स्थल की फोटो व्हाट्सएप पर भेजता था। राजस्थान में अनूपगढ़ में भारतीय सेना के सुरक्षा बल के जवानों की फोटोग्राफ भी भेजता था। भारतीय सेना के राफेल विमान के फोटोग्राफ से संबंधित समाचार पत्र का फोटोग्राफ भी भेजा था।

गिरफ्तार कलीम के खिलाफ शामली के कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 420,121ए, 153ए, 295ए एवं 13/18 विधि विरुद्ध किया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कलीम के मोहल्ले की महिला हमीदा भी पाकिस्तान में आतंकवादी इकबाल काना से शादी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: होश उड़ा देंगे कलीम के राज: खुद को बताया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट, बहुत खतरनाक था मकसद

भाई फरार, नकली नोट के मामले में चल रहा वांटेड
कलीम का भाई तहसीम नकली नोट के मामले में फरार चल रहा है। वह पंजाब के लुधियाना में हथियार सप्लाई के मामले में भी फरार चल रहा है। कलीम हाल में पाकिस्तान से आया है। वह वहां पर 13 महीने जेल में रहा। उसे कस्टम विभाग ने पकड़ने के बाद जेल भेजा था। कलीम के पास से एसटीएफ को दो मोबाइल, पांच वर्क व्हाट्सएप चैट मैसेज व फोटोग्राफ की छायाप्रति, वर्क उर्दू भाषा के लिखे प्रिंटेड पेपर की छायाप्रति, हिंदी अनुवाद पेपर बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: BSF की अंतरराष्ट्रीय शूटर ने SSP को सुनाई आपबीती, दरोगा ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed