फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: again sexual assault with a girl and villagers have beaten up her father, police were sent to jail brother

शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल

Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। युवती के साथ फिर से दरिंदगी की गई। इस बार पिता पर शक होने पर गांव वालों ने उसकी जमकर धुनाई की। इससे पहले पुलिस ने पीड़िता के भाई को शक के आधार पर जेल भेजा था।

विज्ञापन
UP: again sexual assault with a girl and villagers have beaten up her father, police were sent to jail brother
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मेरठ के सरधना में मानसिक रोगी युवती से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव वाले युवती के पिता पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, दो साल पहले भी युवती से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में युवती के भाई को जेल भेजा था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मानसिक रूप से रोगी है। युवती गांव में ऐसे ही घूमती रहती है। पांच साल पहले युवती की मां की मौत हो गई थी। दो साल पहले युवती के पेट में दर्द होने के बाद उसके गर्भवती होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

आरोप लगने के बाद पुलिस ने युवती के भाई को जेल भेजा था, वह अभी भी जेल में ही है। बच्चे की चार महीने बाद मौत हो गई थी। एक महीने पहले युवती फिर से मां बनी तो गांव में चर्चा होने लगी। 

वहीं, बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने युवती के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। युवती और उसके पिता को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरूरपुर थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता से जानकारी करते हुए घायल पिता का सीएचसी में उपचार कराया।

यह भी पढ़ें: UP: BSF की अंतरराष्ट्रीय शूटर ने SSP को सुनाई आपबीती, दरोगा ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

युवती के पिता ने कहा कि उनके भाई के बेटे ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात कमलेश बहादुर ने जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती एक महीने पहले मां बनी है, ऐसे में पिता ने उसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी। चचेरे भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बच्चे की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: होश उड़ा देंगे कलीम के राज: खुद को बताया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट, बहुत खतरनाक था मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed