फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggling in two parties for land sharing in Muzaffarnagar and firing

यूपी: जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियां चलने से मची अफरा-तफरी

Wed, 08 May 2019 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Struggling in two parties for land sharing in Muzaffarnagar and firing
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। गोलियां चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य लोग फरार हो गए।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी सगे भाइयों सुमित और अमित के बीच करीब दो माह पूर्व हुई पिता की मौत के बाद पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी, जिसमें उनके बीच जमीन बंटवारे को लेकर समझौता करा दिया गया था। बुधवार सुबह पंच अपनी मौजूदगी में जमीन बंटवारे के बाद खेतों की डोलबंदी कराने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों भाई भी अपने परिवारों के साथ खेतों पर ही मौजूद थे, जिनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। 
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पंचों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अचानक एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बंटवारा कराने पहुंचे पंचों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। बाद में दोनों पक्षों से लोग थाने पहुंचे और उनके बीच समझौता कराने की कवायद शुरू की। देर शाम तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed