फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Chandra Shekhar have targeted center and state government

चंद्रशेखर ने केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में चल रहा जंगलराज

Mon, 21 Sep 2020 06:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Chandra Shekhar have targeted center and state government
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान और युवा विरोधी है, कृषि अध्यादेश पारित करना किसान विरोधी मानसिकता का परिचायक है। यूपी में जंगलराज चल रहा है।

विज्ञापन


सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान और युवा विरोधी है। कृषि अध्यादेश पारित करना किसान विरोधी मानसिकता का परिचायक है। यूपी में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने के पीछे वंचित और शोषित समाज के लोगों को नौकरियों से बाहर करना और आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ठाकुरों की सरकार चल रही है, पांच साल तक संविदा पर नौकरी वाले फॉर्मूले से वंचित और शोषित समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों से वंचित रखने की एक बड़ी साजिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में घुसे सपा कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

वहीं, उन्होंने बुलंदशहर विधानसभा सीट से हाजी यामीन को आजाद समाज पार्टी का प्रत्याशी और अनिल ओजस्वी को सहारनपुर जिलाध्यक्ष घोषित किया। चंद्रशेखर आजाद सोमवार को सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित अपनी पार्टी के मंडल कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां बैठक करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में उक्त बातें कहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed