फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ जलीं चार चिताएं, हर तरफ पसर गया मातम, रो पड़ा पूरा गांव, देखिए तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 04:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
UP News: Four bodies were cremated in a village at Muzaffarnagar district
गांव में एक जलीं चार चिताएं और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के गांव में एक साथ चार चिताएं जलीं तो हर तरफ मातम पसर गया। इस दौरान हर किसी की आंखें भर आईं। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

UP News: Four bodies were cremated in a village at Muzaffarnagar district
गांव में एक साथ जलीं चार चिताएं - फोटो : अमर उजाला

गांव पीपलहेड़ा से रोजी-रोटी की तलाश में निकले तीन परिवारों की खुशियों पर मौत ने झपट्टा मार दिया। सहारनपुर के झाड़वन में हुए हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की एक साथ मौत से गांव में कोहराम मच गया। शाम को एक साथ ही गांव में चार चिताएं जलीं।

UP News: Four bodies were cremated in a village at Muzaffarnagar district
अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा निवासी अनुसूचित जाति के करीब दस परिवारों के 35 सदस्य शनिवार देर रात करीब दस बजे मजदूरी के लिए पंजाब प्रांत के जनपद लुधियाना के कस्बा रायकोट स्थित ईंट-भट्ठे के लिए रवाना हुए थे। सभी लोग डीसीएम में सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Four bodies were cremated in a village at Muzaffarnagar district
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सहारनपुर जनपद के गंगोह-तीतरो मार्ग स्थित गांव झाड़वन के पास ग्रामीणों ने चाय पीने के लिए डीसीएम रुकवाई थी। बेकाबू ट्रक ने यहां सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया। मृतकों में दो सगे भाई विपिन, नीटू, लाल्ला और सोनू शामिल हैं।

विज्ञापन
UP News: Four bodies were cremated in a village at Muzaffarnagar district
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हादसे में घायल हुई बबीता (26 वर्ष) पत्नी ऋषिपाल को सहारनपुर जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। इनके अलावा घायलों में ऋषिपाल, अश्वनी, मिंटू व दीपांशु भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed