फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarangar: Partially Burnt Body Found Under Canal Bridge in Muzaffarnagar, Murder Suspected

Muzaffarangar: रजबहे के नीचे मिला अधजला शव, हत्या के बाद जलाने की आशंका, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jun 2026 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jun 2026 12:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में सठेड़ी रजबहा पुल के नीचे एक अधजला शव मिला है। पुलिस हत्या के बाद शव जलाकर फेंके जाने की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Partially Burnt Body Found Under Canal Bridge in Muzaffarnagar, Murder Suspected
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के चंधेडी गांव में सठेड़ी रजबहा पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर हत्या के बाद उसे जलाकर यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य जुटाने पहुंची फोरेंसिक टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच से घटना की परिस्थितियों और मृतक की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

 

पहचान कराने में जुटी पुलिस
शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पंचायतनामा भरने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान और परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

हत्या की आशंका पर जांच जारी
प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed