Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Accuses Mukut Mahal Owner and His Son of Sexual Exploitation in Meerut

Meerut: प्रसिद्ध होटल के मालिक और बेटे पर यौन शोषण का आरोप, महिला ने SSP से की शिकायत

Fri, 08 May 2026 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 May 2026 12:57 PM IST
सार

Meerut: मेरठ में एक महिला ने मुकुट महल होटल के मालिक और उनके बेटे पर यौन शोषण व देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Woman Accuses Mukut Mahal Owner and His Son of Sexual Exploitation in Meerut
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने होटल मुकुट महल के मालिक नरेश गुप्ता और उनके बेटे प्रशांत गुप्ता पर यौन शोषण और देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह वर्ष 2008 में नरेश गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के पास नौकरी मांगने गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी का झांसा दिया। उन्होंने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता और बेटे ने महिला का शारीरिक यौन शोषण किया। उन्होंने उससे देह व्यापार भी कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स विवाद: व्यापारियों का आरोप-पहले कराते हैं अवैध निर्माण, फिर सीलिंग के नाम पर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों ने महिला के पति को भी अपने होटल में नौकर बना लिया। अब वे उसे वेतन देने से भी मना कर रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पांच दिन पहले दोनों पिता-पुत्र उसके घर आए और होटल में आने वाले ग्राहकों से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
 
आरोपियों ने हथियारबंद युवकों के साथ मिलकर उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नहीं लेते किराया
होटल मुकुट महल के मालिक नरेश गुप्ता ने महिला के आरोपों को गलत और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला का पति पहले उनके यहां काम कर चुका है और उन्हें 15 साल से किराए पर मकान दे रखा है जिसका कोई किराया नहीं लिया गया।

नरेश गुप्ता का आरोप है कि महिला का पति उनके नाम पर चार लाख रुपये ले आया है जिसे अब वह वापस नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मकान खाली करने के लिए 25 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। नरेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें पैरालिसिस हुआ है और उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed