फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The forest department has deployed personnel to monitor owls in the sanctuary area

अंधविश्वास की भेंट नहीं चढ़ेंगे उल्लू: निगरानी को लेकर वन विभाग सतर्क, सेंक्चुअरि क्षेत्र में कर्मचरियों को किया तैनात

Fri, 05 Nov 2021 04:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Nov 2021 04:50 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में उल्लू की तस्करी को देखते हुए वन विभाग ने सेंक्चुअरि क्षेत्र में कर्मचारियों को तैनात किया है। दीपावली के आसपास उल्लू की तस्करी के ज्यादातर मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन
Meerut News: The forest department has deployed personnel to monitor owls in the sanctuary area
उल्लू।

विस्तार

दीपावली के अवसर पर उल्लू की तस्करी के मामलों को देखते हुए वन विभाग ने सेंक्चुअरि क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। सेंचुरी में मौजूद बड़े और प्राचीन पेड़ों पर वन विभाग के कर्मचारी की निगरानी रहेगी।

विज्ञापन


उल्लू भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित प्रजाति का पक्षी घोषित है। इसके शिकार में पकड़े जाने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है। उल्लुओं को पालना व शिकार करना प्रतिबंध है। उसके बाद भी दीपावली के पर्व पर सेंक्चुअरि में मौजूद और जंगलों में मौजूद उल्लू की जान पर आफत आ जाती है। दीपावली पर कुछ लोग तंत्र साधना में उल्लू की बलि देते है। जिसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। सेंक्चुअरि में मौजूद पुराने पेड़ और उल्लू पाए जाने वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दीपावली पर्व पर तांत्रिकों की नजर से उल्लू को बचाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। रेंज के स्टाफ को गश्त तेज करने व उल्लू की मौजूदगी वाली जगह में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें


अंधविश्वास में देते हैं उल्लू की बलि
कुछ लोग दीपावली पर अंधविश्वास के चलते उल्लू की बलि देकर कई तरह के अनुष्ठान कर अपने हित साधने का प्रयास करते हैं। कुछ लोग दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के साथ उसकी पूजा भी करते हैं। जिससे जंगल में तस्करी का खतरा बढ़ जाता है।  

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

सेंक्चुअरि में बढ़ाई गश्त
सेंक्चुअरि के पुराने पेड़ों में मौजूद उल्लू की तलाश में तस्करों के आने की संभावना के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। उल्लू के विचरण वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। तस्करों और अनजान लोगों पर भी वन विभाग की नजर है। - रेंजर नवरत्न सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed