बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में पशुधन प्रसार अधिकारी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिनका गोली लगा शव पशु सेवा केंद्र के आवास में ही पड़ा मिला। पुलिस ने आत्महत्या में केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौका-ए-वारदात से नमूने लिए हैं। तमंचे और अन्य जगहों से भी फिंगर प्रिंट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ में रहने वाले आकाश से करीब एक घंटा तक पुलिस अफसरों ने जानकारी ली। आकाश की तहरीर पर ही पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने लिए फिंगर प्रिंट के नमूने
भले ही पुलिस पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत को आत्महत्या मान रही है, लेकिन जांच सभी पहलुओं पर जारी है। पुलिस की टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले शव को छुआ भी नहीं। तमंचा और मोबाइल भी जस का तस पड़ा रहा। फोरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से फिंगर प्रिंट समेत अन्य नमूने लेने के बाद ही पुलिस ने अगली कार्रवाई की। नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
बिजनौर में ही रहते हैं सुशील कुमार के पिता
मृतक पशु चिकित्सक सुशील कुमार बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति सुशील कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त कर रहा था। सुशील कुमार के पिता मांगेराम सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं और बिजनौर में ही रहते हैं। घटना की सूचना पर वह बरुकी पहुंचे। सुशील कुमार की पत्नी और उनका पुत्र व पुत्री सहारनपुर में ही रहते हैं। सुशील कुमार के पिता मांगेराम बिजनौर के कई थानों में तैनात रहे हैं।
पशुधन प्रसार अधिकारी ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों और अन्य बिन्दुओं पर भी जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पशुधन प्रसार अधिकारी का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। - राम अर्ज, एएसपी देहात