फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SP worker climbed on the water tank due to many problems

मेरठ: पानी की टंकी पर चढ़ा सपा कार्यकर्ता जियाउलहक, मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, बोले- दूर कराएंगे समस्याएं

Mon, 27 Dec 2021 11:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Dec 2021 11:50 PM IST
सार

मेरठ में कई बड़ी समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ता जियाउलहक पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहीं सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट मौके पर पहुंचे और समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Meerut News: SP worker climbed on the water tank due to many problems
पानी की टंकी पर चढ़ा सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक हाथ में तिरंगा, दूसरे में माइक और अपने साथ आठ वर्षीय बच्चा लिए एक शख्स अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। फिर आवाज लगाने लगा-सुनो, सुनो, सुनो... अब तो सुनो। न पानी है, न बिजली है न सड़क और न सुविधाएं तो कहां जाएं। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसकी ओर देखने लगी। सोमवार सुबह सात बजे यह नजारा था वार्ड 81 के खुशहालनगर का। टंकी पर चढ़ने वाला व्यक्ति जियाउलहक सपा कार्यकर्ता था। जनसमस्याएं दूर न करने का आरोप लगाते हुए वह निगम और प्रशासन के अफसरों के खिलाफ हंगामा करता रहा। फिल्मी अंदाज में दोपहर 11:45 बजे तक यह फिल्मी ड्रामा चलता रहा। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के आश्वासन पर उसे उतारा गया।

विज्ञापन


टंकी पर चढ़ने के बाद जियाउलहक ने तिरंगा टंकी के ऊपर बांध दिया और हाथ में माइक लेकर जनसमस्याएं गिनानी शुरू कर दी। उसने क्षेत्र में स्कूल, डाक, बैंक सहित अन्य जरूरी सेवाओं की मांग की। अपनी मांगों को लेकर कुछ पर्चे भी फेंके। चेतावनी दी कि समस्याएं दूर होंगी तो ही टंकी से उतरेगा। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली ने पहुंचकर टंकी से उतरने का अनुरोध किया। जियाउलहक ने जलापूर्ति पर सवाल किए तो नगर निगम जलकल विभाग के जेई पंकज कुमार खुशहाल नगर पहुंचे। उन्होंने पार्षद शहजाद और स्थानीय लोगों को साथ लेकर गलियों में जलापूर्ति की जांच की। दावा किया कि आपूर्ति सही मिली है। सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हंगामा सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले- समस्याएं दूर कराएंगे, नीचे उतर आओ
सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने आश्वासन दिया कि समस्याएं दूर कराएंगे, नीचे उतर आओ। इस दौरान जियाउलहक ने कोई कार्रवाई न करने की भी बात कही। बाद में अधिकारियों के लिखित आश्वासन वाले पत्र को रस्सी के सहारे ऊपर खींचा और पढ़ा। इसके बाद वह टंकी से उतरा। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

पहले भी टंकी पर चढ़ चुका है जियाउलहक
टंकी पर चढ़ते ही जियाउलहक के पुराने किस्से भी चर्चा में आ गए। पार्षद शहजाद और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि वह वर्ष 2019 में भी सिविल लाइन क्षेत्र की एक टंकी पर चढ़ गया था। उस समय हाईकोर्ट बेंच की भी मांग शामिल थी। इसके अलावा लखनऊ में एक बार टंकी पर चढ़ गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुर्खियों में रहने के लिए जियाउलहक चुनाव के समय ऐसा करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed