फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

Thu, 23 Dec 2021 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Dec 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
UP News: Meerut police has big action against Kabadi Rahul Kala and property of five crore attached
sotiganj meerut - फोटो : अमर उजाला

चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ राहुल काला की सोतीगंज में पांच करोड़ रुपये कीमत का तीन मंजिला मकान और 11 दुकानें पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली। ढोल बजाकर मुनादी कर रही पुलिस का किरायेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किरायेदारों का सामान निकलवाया और अपना ताला डालकर संपत्ति जब्त कर ली।



राहुल काला सोतीगंज का शातिर कबाड़ी है। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद डीएम के आदेश पर एएसपी सूरज राय सदर बाजार, रेलवे रोड और महिला थाना पुलिस समेत दंगा नियंत्रण के प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को लेकर सोतीगंज में राहुल काला के मकान पर पहुंचे। यहां पर तीन परिवार किराए पर रह रहे थे। जाते ही पुलिस ने पहले जब्ती की मुनादी कराई तो किरायेदारों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर दिया। पुलिस ने यहां से एक पल्सर बाइक, एक स्कूटी भी बरामद की है। एक दोपहिया वाहन राहुल काला के नाम पर और है। उसे भी पुलिस कब्जे में लेगी।

UP News: Meerut police has big action against Kabadi Rahul Kala and property of five crore attached
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

हम हो गए बेघर, कहा जाएं
एएसपी सूरज राय से किरायेदारों ने कहा कि हम बेघर हो गए, अब हम कहां जाएं। इस पर एएसपी ने कहा कि पहले नोटिस दे दिया था, इसके बावजूद क्यों खाली नहीं किया। पुलिस ने किसी की एक न सुनी और अपनी कार्रवाई पूरी की।

UP News: Meerut police has big action against Kabadi Rahul Kala and property of five crore attached
राहुल काला की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में राहुल काला का नेटवर्क
राहुल काला दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों और आसपास के जिलों में चोरी और लूट के वाहनों का कटान करता था और उनके पार्ट्स बड़े पैमाने पर बेचा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Meerut police has big action against Kabadi Rahul Kala and property of five crore attached
सोतीगंज में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि राहुल काला के खिलाफ मेरठ जिले के कई थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। राहुल काला पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, इसकी विवेचना रेलवे रोड पुलिस कर रही थी। 

विज्ञापन
UP News: Meerut police has big action against Kabadi Rahul Kala and property of five crore attached
सोतीगंज में राहुल काला की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला

पांच करोड़ है कीमत
राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। मौके से एक पल्सर बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर ग्यारह दुकान, जबकि ऊपर तीन मंजिला घर पर ताला लगा दिया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। - सूरज राय एएसपी कैंट मेरठ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed