Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi at Meerut Rally

उप मुख्यमंत्री का तंज: बोले- 2047 तक यूपी-दिल्ली में राहुल-अखिलेश की जगह नहीं, सिर्फ सैफई के प्रधान बनने लायक

Fri, 27 Nov 2026 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

मेरठ के रामलीला मैदान में संत रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित महासभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। 2027 में भाजपा की वापसी का दावा किया।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi at Meerut Rally
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा एवं महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और दिल्ली में राहुल गांधी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाएगी।
विज्ञापन


Trending Videos

अखिलेश को बताया सैफई का प्रधान बनने लायक
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर फिर से गुंडागर्दी सहने के लिए तैयार नहीं है। अभी अखिलेश यादव के लिए लखनऊ की सत्ता में कोई जगह नहीं है। वे केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश की जनता गुंडागर्दी की वापसी नहीं होने देगी।

डिप्टी सीएम ने सपा के घोषणा पत्र को बेमानी बताते हुए कहा कि पार्टी कानून-व्यवस्था की बात कर रही है, जबकि उसे गुंडों की बात करनी चाहिए। उन्होंने मथुरा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का नाम नहीं लेते, क्योंकि वहां जाने से मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के मंसूबों को चकनाचूर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में तीन बार हुए आतंकी हमलों का केंद्र सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया, इसलिए चौथी बार आतंकी हमला नहीं हो पाया।

उन्होंने श्रमिकों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों की पूजा कर चुके हैं।
विज्ञापन

51 हजार मंदिरों में लगाए संत रविदास के चित्र
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समरसता यात्रा के संयोजक लाल सिंह आर्य ने कहा कि जिनके भाग्य फूटे होते हैं, वे संत-महात्माओं की जयंती नहीं मना पाते और उन्हें संतों का आशीर्वाद नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि जालंधर में एयरपोर्ट का नाम संत रविदास के नाम पर रखा गया है। जहां संत रविदास ने जन्म लिया, वहां की मिट्टी को कलश में लेकर यात्रा निकाली गई।

उन्होंने कहा कि 51 हजार मंदिरों में संत रविदास के चित्र लगाकर दीपोत्सव किया गया। यह यात्रा जालंधर से चलकर गुरुवार को मेरठ पहुंची थी। 20 फरवरी को इसका समापन होगा।

जनसभा में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एलएमसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, कमलदत्त शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा और अंकित चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed