{"_id":"6b0982961798e1de700009cc","slug":"meerut-governor-lays-foundation-stone-for-swami-vivekananda-auditorium-at-agricultural-university-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: राज्यपाल ने कृषि विवि में किया स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास, 38 करोड़ लागत; ये होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: राज्यपाल ने कृषि विवि में किया स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास, 38 करोड़ लागत; ये होगा फायदा
Fri, 27 Nov 2026 06:46 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:46 PM IST
सार
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में हाईटेक नर्सरी और रजत जयंती वन का निरीक्षण किया। एआई इनक्यूबेशन एवं इंटरप्रेन्योर सेंटर की गतिविधियां भी देखीं। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
राज्यपाल का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय परिसर में लाइब्रेरी के पीछे बनने वाले इस ऑडिटोरियम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्यपाल का विश्वविद्यालय में पहुंचने पर कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल निरीक्षण के लिए निकलीं और विश्वविद्यालय की हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। इसके बाद रजत जयंती वन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रहीं विभिन्न सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इनक्यूबेशन एवं इंटरप्रेन्योर सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तकनीक आधारित नवाचार, स्टार्टअप और विद्यार्थियों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का कार्य करा रही संस्था के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन्हें बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। राज्यपाल के दौरे के दौरान विश्वविद्यालय में शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रमुख रूप से रहीं।
ये भी देखें...
सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट
ये भी देखें...
सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट
