फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Clash over issue of installing Fastag at Kashi toll plaza, two brothers shot, stampede broke out

Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फास्टैग लगाने के विवाद में टकराव, दो भाइयों को मारी गोली, मची भगदड़

Tue, 17 Jun 2025 12:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 12:45 AM IST
सार

टोल प्लाजा के पास कारों पर फास्टैग लगाने के लिए बैंकों के एजेंट बैठे रहते हैं। एक कार पर फास्टैग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष के भाई नितिन और चचेरे भाई जतिन को लगी लगी है।  

विज्ञापन
Meerut: Clash over issue of installing Fastag at Kashi toll plaza, two brothers shot, stampede broke out
गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग के स्टॉल लगाने वाले दो गुटों में सोमवार देर रात विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाई नितिन और चचेरे भाई जतिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भूड़बराल भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

 

Meerut: Clash over issue of installing Fastag at Kashi toll plaza, two brothers shot, stampede broke out
घटना के बाद थाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर वाहनों पर फास्टैग लगाने वाले युवक बैंकों के स्टाल लगाते हैं। वाहनों पर फास्टैग लगाने को लेकर इन में अक्सर विवाद होता है। ये एक दूसरे के पास आए वाहनों पर फास्टैग लगाने को लेकर झगड़ा करते हैं। 
सोमवार देर रात करीब दस बजे वाहनों पर फास्टैग लगाने को लेकर भूड़बराल निवासी नितिन और उसके चचेरे भाई जतिन उर्फ तुषार का इंद्रापुरम कालोनी निवासी अवनीश, कपिल, दीपक व दो अन्य युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कपिल ने पिस्टल से नितिन और जतिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन गोली नितिन के दाहिने पैर में लगी, जबकि एक गोली जतिन की बाजू को चीरते हुए निकल गई। गोली लगने से दोनों लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गए। 
सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भूड़बराल सीएचसी में भर्ती कराया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई। सीसीटीवी की फुटेज लेकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

वाहन छोड़ भागे चालक
टोल प्लाजा के पास हुई फायरिंग से टोल कर्मियों और टोल लाइनों में खड़े वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कई वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। वहां पर काफी समय तक दहशत का माहौल बना रहा। फायरिंग करने वाले तुरंत मौके से भाग गए।
 

फोन कर दी थी जान से मारने की धमकी, भाकियू नेता ने किया हंगामा
फायरिंग में छोटे भाई नितिन और चचेरे भाई जतिन को गोली लगने की जानकारी मिलने पर भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर सीएचसी पहुंचे और हंगामा कर दिया। 
रितिन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले फायरिंग के मुख्य आरोपी कपिल ने उन्हें फोन कर भाईयों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिकार्डिंग उन्होंने इंस्पेक्टर परतापुर को सौंपते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नही दिखाई, जिसके कारण आरोपियों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।  उन्होंने एएसपी अंतरिक्ष जैन को घटना की जानकारी देते हुए परतापुर पुलिस की लापरवाही की शिकायत की, जिस पर उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।


ये भी देखें...
Meerut: दहेज में बुलेट न मिलने पर नहीं आई बरात, हाथों पर मेहंदी और आंखों में आंसू लिए इंतजार करती रही दुल्हन    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed