फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The wedding procession did not come due to not getting the bullet in dowry, the bride kept waiting

Meerut: दहेज में बुलेट न मिलने पर नहीं आई बरात, हाथों पर मेहंदी और आंखों में आंसू लिए इंतजार करती रही दुल्हन

Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
सार

उमर गार्डन निवासी युवती की शादी सोमवार रात किला परीक्षितगढ़ के गांव निवासी युवक के साथ होनी थी। शादी से कुछ घंटे पहले ही लड़के वालों ने बुलेट की मांग रख दी, जो कि लड़की वाले पूरी नहीं कर सके। इस कारण बरात नहीं आई।

विज्ञापन
Meerut: The wedding procession did not come due to not getting the bullet in dowry, the bride kept waiting
दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

दहेज में बुलेट की मांग पूरी न कर पाने पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र उमर गार्डन निवासी युवती की बरात नहीं आई। बरात रवाना होने से चंद घंटे पहले ही दूल्हे ने दहेज में बुलेट की मांग की थी। युवती का परिवार यह मांग पूरी नहीं कर पाया। दुल्हन बनी युवती मेहंदी लगाए इंतजार करती रही। बरात न आने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

 

लिसाड़ी गेट के उमर गार्डन निवासी युवती की शादी सोमवार को किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ होनी थी। रिश्ता करीब छह माह पूर्व तय हुआ था। सोमवार को बरात आनी थी। दुल्हन के परिवार ने सारी तैयारियां कर ली थीं। खाना बन चुका था और दहेज का सामान भी सज चुका था। शाम तक बरात नहीं पहुंची। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार को फोन किया। दूल्हे के पिता ने दहेज में बुलेट की मांग रख दी। बुलेट न मिलने पर बरात लाने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के भाई ने बताया कि वह 6 महीने पहले अपनी बहन का रिश्ता करने गए थे। तब लड़के के परिवार ने उनके सामने अपनी डिमांड रखी थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि हम ज्यादा बड़ी डिमांड पूरी नहीं कर सकते। तब लड़के के परिवार ने 2 लाख रुपये की मांग की तो दुल्हन के परिवार ने यह रकम दे दी थी।
 
विज्ञापन

बड़े बेटे की शादी में मिला काफी दहेज
युवती की मां ने बताया कि दूल्हे के पिता ने फोन पर कहा कि कल उसके बड़े बेटे की बरात दूसरी जगह गई थी। वहां पर उसे दहेज में काफी सामान और नकदी के साथ गाड़ी भी मिली है। तुम बुलेट दे देना, अगर बुलेट न हो तो अपाचे बाइक दे देना। इसके अलावा बिचौलिया भी दहेज में स्कूटर मांग रहा है। दोपहर एक बजे बरात आनी थी, लेकिन बुलेट न मिलने पर रात 10 बजे तक भी बरात नहीं आई। उन्होंने 500 लोगों का खाना बनवाया था, वह भी बेकार हो गया। सजावट में भी काफी पैसा खर्च किया था।
 

बरात नहीं आई तो बहने लगे आंसू
बरात न आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। युवती के परिवार ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पर पुलिसकर्मी थाने में तहरीर देने की बात कह कर लौट गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed