फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: a young man steals bike in college

दरोगा के बेटे को बाइक चोरी करते दबोचा, एक दर्जन चाबियां बरामद

Fri, 23 Mar 2018 02:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut: a young man steals bike in college
आरोपी का फोटो और बरामद चाबियां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बाइक चोरी करते हुए एक युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक दरोगा का बेटा है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


ये मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का है। मवाना के एएसपीजी कॉलेज में बाइक चोरी करते युवक को दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़ा गया युवक मेरठ पुलिस लाइन निवासी है। उसका पिता हापुड़ एसएसपी कार्यालय में तैनात हैं।

गांव नांदपुर निवासी मोहित एएसपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने आया था। उसने बाइक कॉलेज के बाहर खड़ी की। वह परीक्षा खत्म होने पर बाहर आया तो बाइक नहीं दिखाई दी। उसकी नजर एक युवक पर पड़ी। वह उसकी बाइक पैदल ही लेकर जा रहा था। उसका शोर सुनकर पुलिस ने दौड़कर बाइक ले जा रहे युवक को धर दबोचा। इसके दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपी के पास से एक दर्जन चाबियां बरामद हुई हैं। वहीं एक बाइक और बरामद हुई।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: 4.77 लाख की नकली करेंसी के साथ जीजा-साले गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Meerut: a young man steals bike in college
पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया युवक कमलकांत पुत्र नरेश कुमार बताया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पुलिस लाइन मेरठ में रहता है। उसके पिता हापुड़ एसएसपी कार्यालय में तैनात है। उसकी जेब से इसके पिता का परिचय पत्र भी प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

वहीं आरोपी कमलकांत का कहना है कि वह किसी प्राइवेट कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि उसका एक साथी परीक्षा दे रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन उसके द्वारा पहचान से इनकार करने पर उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ जारी है। शीघ्र ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed