फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha election result 2024: Updates of Meerut Muzaffarnagar Saharanpur Kairana Baghpat Bijnor Nagina seat

वेस्ट यूपी में बड़ा उलटफेर: गठबंधन ने भाजपा को चौंकाया, देखिए हर सीट का आंकड़ा, सबसे ज्यादा चर्चा में ये सीट

Tue, 04 Jun 2024 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिमी यूपी में गठबंधन के प्रत्याशियों ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। दोपहर तक आए आंकड़ों से सभी को चौंका दिया है। यहां वेस्ट यूपी की सभी सीटों का हाल देखिए।

विज्ञापन
Lok sabha election result 2024: Updates of Meerut Muzaffarnagar Saharanpur Kairana Baghpat Bijnor Nagina seat
हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान, दारा सिंह प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम में दोपहर दो बजे तक चौंकाने वाले उलटफेर फिर देखने को मिले हैं। मेरठ से तीन बार सीट जीत चुकी भाजपा को इस बार अपनी सीट बचानी मुश्किल दिख रही है। भाजपा के अरुण गोविल सपा की सुनीता वर्मा से करीब 25000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुनीता ने लगातार लीड बनाई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान को भी अपनी सीट बचाए रखना कठिन लग रहा है। सपा के हरेंद्र मलिक लगातार लीड बनाए हुए हैं। यहां दोपहर दो बजे तक हरेंद्र मलिक 31255 मतों से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर भी भाजपा को अपनी सीट बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहां भी प्रदीप चौधरी लगातार पीछे रहे हैं। सपा की इकरा हसन 59178 वोटों से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

सबसे बड़ा चौंकाने वाला परिणाम बिजनौर जिले की नगीना सुरक्षित सीट से सामने आ रहा है। यहां पर आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर अपनी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। वह दोपहर दो बजे तक 93899 मतों की लीड ले चुके हैं। भाजपा के ओम कुमार शुरू से ही पीछे रहे हैं।

विज्ञापन

सहारनपुर में भी भाजपा लगातार पीछे रही है। कांग्रेस के इमरान मसूद भी अपनी जीत की ओर अग्रसर है। वह भाजपा के राघव लखनपाल से 87031 मतों की लीड बना चुके हैं।

बागपत में आरएलडी प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार सागवान भी अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने दोपहर 2:00 बजे तक सपा के अमरपाल पर 91940 मतों की लीड बना रखी थी।

यह भी पढ़ें: UP की सबसे चर्चित सीट: चंद्रशेखर ने उड़ाए भाजपा के होश, एक लाख की लीड से आगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बिजनौर में लगातार उलटफेर हो रहा है। दोपहर तक आरएलडी के चंदन चौहान करीब 26000 मतों से आगे चल रहे थे। दोपहर बाद अचानक सपा के दीपक सैनी ने पलटी मारी और तमाम लीड उतारते हुए करीब 1000 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election Results Live 2024: भाजपा के 'राम' पीछे, इकरा बड़ी लीड से आगे, वेस्ट यूपी की सात सीटों का अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed