फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Results Live 2024: BJP के हाथ से गईं पश्चिम की ये सीटें, चंद्रशेखर जीते, टिकैत ने दिया बड़ा बयान

Tue, 04 Jun 2024 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2024 06:08 PM IST
खास बातें

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results Live: सत्ता की कुंजी अपने पास रखने वाले उत्तर प्रदेश में भी खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सात सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। अमर उजाला के साथ जानिए पल पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: Vote Counting BJP Arun Govil vs SP Sunita Verma
चंद्रशेखर आजाद जीते। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:57 PM, 04-Jun-2024
राकेश टिकैत बोले- अत्याचार और पूंजीवाद के खिलाफ था देश का चुनाव 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह जीत विपक्ष की नहीं, देश की जनता की है। लोकतंत्र में सरकार का अत्याचार, शोषण और पूंजीवाद ज्यादा दिन नहीं चलता। 

नतीजों के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा देश में मुक्ति अभियान शुरू हो गया है। ताले टूट गए है। जिनको बाहर आना है, या फिर आना चाहते है, उनके लिए रास्ता खुल गया है। कहा किसानों की अनदेखी करने वाली सरकारें ज्यादा दिन नहीं चलने वाली नहीं है। अहंकार के पतन का दौर शुरू हो गया है। पूंजीपतियों और शोषण के खिलाफ जनता एकजुट होना शुरू हो गई है।
05:09 PM, 04-Jun-2024

मेरठ में अरुण गोविल आगे

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की करीब 12 हजार वोटों से जीत होगी। अभी सिर्फ घोषणा का इंतजार है। बताया गया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा की 14 ईवीएम मशीन खराब हो गई। अब वीवीपैड से गिनती होगी।

बिजनौर में नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद 1,45,053 वोट से जीते हैं।

नगीना लोकसभा सीट
विजेता :  चंद्रशेखर आजाद
पार्टी का नाम- आजाद समाज पार्टी
प्राप्त वोट-        511812
जीत का अंतर- 1,45,053
प्रतिद्वद्वीः ओमकुमार
पार्टी का नाम-भाजपा
प्राप्त वोट-  359751
विज्ञापन
04:17 PM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल से बाहर आ गए संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान मतगणना स्थल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने से समर्थक मायूस हो गए। वहीं कैराना सीट पर इकरा का जलवा बरकरार है। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल की जीत संभव मानी जा रही है।
04:04 PM, 04-Jun-2024
नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा -340227
 चंद्रशेखर आसपा - 475570
मनोज कुमार सपा -97260
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 12676
चंद्रशेखर 135343 वोटो से आगे

बिजनौर लोक सभासीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 265786
विजेंद्र सिंह बसपा - 151013
चन्दन चौहान रालोद -281444
चंदन चौहान 15658 वोटो से आगे

इकरा हसन...   4699 42                  
प्रदीप चौधरी... 398073          
इकरा आगे.... 71869
03:46 PM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में डाॅ. संजीव बालियान 734 वोट से आगे, बढ़ेंगी मुश्किलें

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 734 वोटों की बढ़त बनाई है। लेकिन मतगणना के अंतिम दौर में चरथावल, बुढ़ाना और खतौली विधानसभा के मुस्लिम मतों की अधिकता वाले बूथों की गिनती होगी। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।  फिलहाल भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ 734 वोटों की बढ़त है। बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की है और वर्तमान में एक लाख से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं।
03:16 PM, 04-Jun-2024

मेरठ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल ने फिर बढ़त बनाई

 मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा फिर पिछड़ गई हैं। अब अरुण गोविल को लीड मिल गई है। अरुण गोविल 13612 वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 04-Jun-2024
 बागपत में मतदान केंद्र पर पहुंचे रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने कहा कि जैसे पड़ोसी राज्य का सोनीपत, नोएडा में हुआ है, वैसा विकास बागपत का होना चाहिए। अभी यहां बहुत कुछ होना बाकी है। कहा कि बागपत में उच्च शिक्षा पर होगा विशेष काम, नोजवानों को बाहर नहीं पड़ेगा। जयंत चौधरी ने भी एनडीए के लिए काम किया है।

 उन्होंने कहा कि जो मेरे मन मे ख्याल है, उसके लिए योगी-मोदी से आशीर्वाद जरूर मिलेगा। देश को एनडीए की ज़रूरत और बनेगी सरकारदेश, में बहुत काम होने हैं।

आरएलडी प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान एक लाख से ज़्यादा की बढ़त के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए । डॉ सांगवान सपा प्रत्याशी से 109504 वोटों से आगे चल रहे हैं।
03:02 PM, 04-Jun-2024

भाजपा के गढ़ में बसपा बढ़ी, सपा की लीड जारी

मुजफ्फरनगर लोकसभा की सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले रामपुरी, आनंदपुरी, आबकारी मोहल्ला, जनकपुरी, गंगारामपुरा समेत अन्य इलाके में बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने बढ़त बनाई है। अभी तक की गिनती में करीब 10 प्रतिशत वोट हासिल करने वाले प्रजापति ने इन इलाकों को मिलाकर 12 प्रतिशत वोट हासिल कर लिए हैं। अब तक उन्हें 72473 वोट मिल चुके हैं। बसपा जैसे-जैसे बढ़ रही है, भाजपा प्रत्याशी के लिए सपा की लीड काटना और अपनी बढ़त बनाना मुश्किल साबित होने लगा है। बालियान अभी भी 18 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
02:55 PM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र पर संजीव बालियान ने खाया खाना

मतदान केंद्र पर भोजन करते संजीव बालियान व हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। विभिन्न लोकसभा सीटों पर कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से ही प्रत्याशी जमे हुए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने केंद्र पर ही भोजन किया। इस दाैरान सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक भी उनके साथ भोजन करते नजर आए। इसी तरह बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान भी मतदान केंद्र पहुंचे और जायजा लिया।  
02:14 PM, 04-Jun-2024
बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 279639
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 177581
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 37990
नोटा - 2985
आरएलडी प्रत्याशी 102058 वोट से आगे।
रालोद से प्रत्याशी राजकुमार सांगवान मतदान केंद्र पहुंचे हैं।

बिजनौर लोकसभा सीट पर अब फिर 6665 वोट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान आगे हो गए हैं।

कैराना में इकरा हसन 76636 से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी को इकरा से कड़ी टक्कर मिली है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed