फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Lok Sabha Seat : Chandra Shekhar Azad is leading by one lakh votes over BJP candidate Om Kumar

UP की सबसे चर्चित सीट: चंद्रशेखर ने उड़ाए भाजपा के होश, एक लाख की लीड से आगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 04 Jun 2024 01:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

Nagina Lok Sabha Seat : नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद करीब एक लाख की लीड बनाकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने एक बजे तक 314,652 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी के होश उड़ा दिए हैं। 

विज्ञापन
Nagina Lok Sabha Seat : Chandra Shekhar Azad is leading by one lakh votes over BJP candidate Om Kumar
नगीना से चंद्रशेखर आजाद आगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा लगता दिखाई दे रहा है। सुबह से आए रुझानों में सपा-कांग्रेस इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। वहीं, यूपी में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े सुरक्षित नगीना लोकसभा सीट को लेकर सामने आए हैं। यहां से आसपा प्रमुख चंद्रशेखर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस सीट पर सपा और बसपा लड़ाई से ही बाहर नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि आसपा प्रमुख चंद्रशेखर भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार को सीधी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने सुबह से ही बना रखी है बढ़त
दोपहर के दो बजे चुके हैं और आसपा प्रमुख चंद्रशेखर करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार को 279,336 वोट मिले तो वहीं चंद्रशेखर को 389,135 वोट मिल चुके हैं। चंद्रशेखर ने इस सीट पर सुबह ही से लीड बना रखी है। खास बात यह है कि यह लीड सुबह से जारी है। इस बड़ी लीड को देखकर लग रहा है कि चंद्रशेखर भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, पूरी तस्वीर तो शाम तक ही साफ होगी। 

पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद ने 15 मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी (आसपा) का गठन किया था। आसपा पार्टी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। आसपा सिर्फ एक ही सीट नगीना पर चुनाव लड़ रही है। इस सीट से चंद्रशेखर खुद ही मैदान में है। माना जा रहा है कि अगर चंद्रशेखर इस सीट पर जीत दर्ज करते हैं तो यह उनकी पार्टी के लिए बहुत जीत होगी। 

कौन है चंद्रशेखर आजाद
अपने समाज की लड़ाई लड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद को रावण के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म तीन दिसंबर 1986 को सहारनपुर के छुटमलपुर में हुआ। चंद्रशेखर के पिता का नाम गोवर्धन दास और माता का नाम कमलेश देवी है। उनके पिता गोवर्धन दास एक सरकारी स्कूल के एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल थे।

यह भी पढ़ें: Meerut-Hapur Lok Sabha Election 2024 Result: BJP के 'राम' अरुण गोविल आगे, सुनीता वर्मा इतने वोटों से पीछे

कहां से हुई चंद्रशेखर की पढ़ाई
चंद्रशेखर ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से एलएलबी और लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.ए की पढ़ाई की है। आंबेडकरवादी सोच व भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद टाइम पत्रिका में भी शामिल हुए थे। उन्हें टाइम पत्रिका में 100 उभरते नेताओं की वार्षिक सूची में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें: UP Election Results Live 2024: भाजपा के 'राम' पीछे, इकरा बड़ी लीड से आगे, वेस्ट यूपी की सात सीटों का अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed