बड़ा खुलासा: झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल का मेरठ से कनेक्शन आया सामने, बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ने के बाद सुर्खियों में आईं पूजा सिंघल का मेरठ से भी नाता रहा है।पूजा सिंघल को जानने वालों ने बताया कि पूजा प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड काडर की आईएएस पूजा सिंघल का नाता मेरठ से रहा है। उनके पिता यहां लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे। पूजा ने इंटर तक की पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की थी और परिवार के साथ सूरजकुंड सरस्वती मंदिर पर रहती थीं।
पूजा सिंघल इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के बाद सुर्खियों में हैं। वह 2000 बैच की आईएएस अफसर हैं। उनके करीबियों के ठिकानों से ईडी ने पिछले दिनों छापेमारी कर करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। सरस्वती मंदिर पर इनके पड़ोसी रहे ध्यान चंद गुप्ता बताते हैं कि पूजा सिंघल के पिता राजकुमार सिंघल पीडब्लूडी में इंजीनियर थे। दादा चमन लाल अग्रवाल अमीन थे।
यह भी पढ़ें:सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
राजकुमार सिंघल तीन भाई थे। तीसरा भाई मेरठ में ही कहीं रहता है, कहां रहता है, यह जानकारी नहीं है। राजकुमार सिंघल उनके प्रिय मित्र थे। पूजा पढ़ने में होशियार और होनहार थीं। उसके छोटे भाई ने भी आईआईटी की है। पूजा ने प्रारंभिक पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की।
राजकुमार सिंघल का स्थानांतरण देहरादून हो गया था। इसके बाद परिवार वहां चला गया। आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद पूजा को झारखंड काडर मिला। राजकुमार सिंघल ने एक पूर्व पार्षद को अपना मकान बेच दिया था।
यह भी पढ़ें: स्वराग बैंड पर झूमेंगे मेरठवासी: देशभक्ति तरानों से होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेले का आगाज, पहली बार डिजाइन किया गया मेले का लोगो
ध्यानचंद गुप्ता ने बताया कि 1993 में हमारा परिवार सूरजकुंड से शास्त्रीनगर शिफ्ट हो गया था, लेकिन राजकुमार सिंघल से दोस्ती होने के कारण मिलना-जुलना लगा रहता था। बेटी गाजियाबाद में रहती हैं, उन्होंने अखबार में पढ़ा और फोन करके बताया।
उन्होंने बताया कि पूजा के दादा और पिता बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे। अब राजकुमार सिंघल का परिवार कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। दस साल से हम भी मेरठ छोड़कर पुणे में रह रहे हैं।
21 वर्ष की आयु में बन गईं थीं आईएएस
पूजा सिंघल को जानने वालों ने बताया कि पूजा प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था।