फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   inspector could not open the pistol in Baghpat, UP, ADG expressed his displeasure

अपराध से कैसे लड़ेगी पुलिस : यूपी के बागपत में पिस्टल तक न खोल पाई दरोगा, एडीजी ने जताई नाराजगी

Mon, 21 Jun 2021 08:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Jun 2021 08:46 PM IST
सार

एडीजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया।एडीजी ने सक्रिय अपराधियों, माफियाओं, इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन
inspector could not open the pistol in Baghpat, UP, ADG expressed his displeasure
निरीक्षण करते एडीजी, पिस्टल खोलते महिला व पुरुष दरोगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

एडीजी राजीव सभरवाल सोमवार को जिले में वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। बागपत कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसएसआई के साथ महिला और पुरूष दरोगा से पिस्टल खुलवाकर देखी। महिला दरोगा पिस्टल नहीं खोल पाई। जिस पर एडीजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभ्यास करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


एडीजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। डायल-112 की गाड़ियों, क्वार्टर गार्ड, कर्मचारी बैरिक, मैस आदि का भी निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में अपराध की समीक्षा की। इस दौरान एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीजी ने सक्रिय अपराधियों, माफियाओं, इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। कहा कि गैंगस्टर एक्ट में, गंभीर अपराधों में और पॉक्सो एक्ट में लंबित मामलों में आरोपियों को शत-प्रतिशत सजा दिलाई जाए। अभियोजन अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसके बाद पुलिस पेंशनरों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में सभी शाखाओं में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। बाद में बागपत कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव दुरूस्त करने को कहा।

लंबित पड़े मामलों एवं वांछित चल रहे अपराधियों, इनामी अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। असलाह कक्ष का भी निरीक्षण किया। कोविड-19 हेल्प डेस्क निरीक्षण करते हुए संक्रमण से पुलिसकर्मियों के बचाव को दिशा-निर्देश दिए।
 
एडीजी से मिली दुष्कर्म पीड़िता, मेरठ आफिस बुलाया
बागपत कोतवाली क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता परिजनों के साथ एडीजी से मिली। तब एडीजी मेरठ के लिए रवाना होने को गाड़ी में बैठ चुके थे। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी तक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दी।

महिला दरोगा पर मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप लगाते हुए वीडियो भी दिखाई, जिस पर एडीजी ने उन्हें मंगलवार को मेरठ बुलाया है। इस मामले में एडीजी के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी और एक दरोगा व महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया था, जबकि दरोगा और महिला सिपाही को बचाते हुए मामला रफा-दफा कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed