{"_id":"63e7420116c60fa53708ba4d","slug":"homosexual-case-in-meerut-wife-duped-of-1-30-lakh-after-marriage-and-youth-demands-action-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में समलैंगिक मामला: युवक की आपबीती सुन अफसर हैरान, शादी के बाद पत्नी ने हड़पे 1.30 लाख, अब बोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में समलैंगिक मामला: युवक की आपबीती सुन अफसर हैरान, शादी के बाद पत्नी ने हड़पे 1.30 लाख, अब बोली...
Sat, 11 Feb 2023 12:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:52 PM IST
सार
मेरठ में समलैंगिक मामला सामने आया है। एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचे युवक की आपबीती सुनकर अफसर भी हैरान रह गए। बताया गया कि शादी के बाद पत्नी ने 1.30 लाख रुपये हड़प लिए। अब पत्नी ने ये बड़ी बात कह डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर का एक युवक एसएसपी ऑफिस पहुंचा। युवक ने आरोप लगाया कि एक युवती ने ब्लैकमेल करके शादी रचाई। फिर उससे 1.30 लाख रुपये लेकर छोड़ कर चली गई। बाद में यह भी पता चला कि पत्नी का समलैंगिक रिश्ता है। पत्नी ने कहा कि मैं अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी ऑफिस में शिकायत सुन रहे सीओ सिविल लाइन ने पीड़ित युवक को जांच कराने का आश्वासन को दिया है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया के मुताबिक, युवक ने बताया कि अगस्त महीने में युवती से उसकी शादी हुई थी। माता-पिता को छोड़कर वह पत्नी के साथ उन्हीं के एक रिश्तेदार के पास रहते थे। रिश्तेदार ने धमकी देकर 1.30 लाख रुपये भी ले लिए। अब पत्नी ने उसको छोड़ दिया और कहा कि पीछा ना करें अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के अपनी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध है। महिला ने कहा कि वह सहेली के साथ सारा जीवन बिताएगी। सीओ ने जांच कराने की बात कही है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोप गंभीर है। महिला को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर जानकारी लेगी। दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। युवक से उसकी पत्नी व ससुराल वालों का मोबाइल नंबर ले लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग
युवक ने बताया कि उसके पिता व्यापारी हैं। युवती व उसकी एक रिश्तेदार महिला ने करीब छह महीने पहले वीडियो बना ली थी। शादी न करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। परिवार के लोगों ने आपत्ति की। इसके बावजूद अगस्त महीने में महिला ने युवती से शादी करा दी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम