फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad

Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम

Sat, 11 Feb 2023 11:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे के दौरान ट्रक कई लोगों को घसीटते हुए ले गया, जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कई घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र के बाफर गांव में हुए दर्दनाक हादसे को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि लावड़ में भी शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घोड़ा भी मर गया। इनके अलावा हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि एक घोड़ा भी घायल हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के नुसार, लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी सवारों को कुचल दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। 

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी देहात मौके पर पहुंचे। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया और जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि लावड़ के रहने वाला सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह शादी में घोड़ा-बग्गी चलाने का काम करता था। शुक्रवार को वह लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश को साथ लेकर किला परीक्षितगढ़ में एक बरात में चढ़त के लिए घोड़ा-बग्गी लेकर गया था।

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वहीं देर रात लगभग तीन बजे वापस लौटने के दौरान महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा-बग्गी को टक्कर मार दी। ट्रक घोड़ा-बग्गी सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया।

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में सीताराम, तौफीक, अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रवि के दोनों पैर पर पहिया चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा नवेद पुत्र लियाकत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मोहित मामूली रूप से घायल हुआ। 

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाया जाम
मोहित ने मामले की जानकारी फोन पर अपने पिता शीशपाल को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

Meerut: Three people died and many were injured in a truck collision in Lavad
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed