फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग

Sat, 11 Feb 2023 12:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut police could not disclose the death of Inspector Indrajit and now important clue has found in mobile
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर स्थित कोतवाली शहर के सरायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह की आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। इंद्रजीत के मोबाइल में कई रिकॉर्डिंग कॉल मिली हैं। इसमें पारिवारिक कलह या फिर तनाव जैसे संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मेरठ की पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद मानकर ही जांच करने की बात कह रही है। 



सवाल है कि दरोगा के पास अवैध पिस्टल कहां से आया, इसकी पड़ताल के लिए एक सिपाही सहारनपुर रवाना हो गए। हालांकि इस मामले में सिर्फ थाने में तस्करा डाला गया है। वहीं, पीड़ित परिवार पुलिस लाइन के क्वार्टर में ताला लगाकर उधमसिंह नगर में पैतृक गांव गया हुआ है।

Meerut police could not disclose the death of Inspector Indrajit and now important clue has found in mobile
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से उधमसिंह नगर निवासी दरोगा इंद्रजीत सिंह परिवार सहित मेरठ पुलिस लाइन में रहते थे। बुधवार रात करीब एक बजे इंद्रजीत ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर एडीजी राजीव सभरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। परिजन दरोगा के शव को उधमसिंह नगर अपने पैतृक गांव ले गए थे।

Meerut police could not disclose the death of Inspector Indrajit and now important clue has found in mobile
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गहनता से जांच की। इंद्रजीत और उनके परिवार के मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने सुनी। रिकार्डिंग में अभी तक पारिवारिक विवाद स्पष्ट नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police could not disclose the death of Inspector Indrajit and now important clue has found in mobile
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों ने इंद्रजीत की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की है। दो दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस दरोगा की मौत का कारण पता नहीं लगा सकी। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है अभी परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए तस्करा डाल दिया है। अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार उधमसिंह नगर गया है। वहां से लौटने पर आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। दरोगा की मौत का राज अभी रहस्य है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Meerut police could not disclose the death of Inspector Indrajit and now important clue has found in mobile
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार दरोगा ने बुधवार रात करीब दो बजे गोली मारी। दूसरे कमरे में पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। बाद में वह कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। रातभर परिवार के लोग दरोगा को लेकर दौड़ते रहे, लेकिन किस ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह दरोगा के एक परिचित ने फोन करके जानकारी पुलिस को दी। यह सवाल उठ रहे हैं कि परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने से क्यों बचते रहे। इसकी पड़ताल की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed