फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rape of little girl in Saharanpur

यूपी: जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से गैंगरेप, आपबीती सुनाई तो उड़े परिजनों के होश

Mon, 21 May 2018 11:13 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Mon, 21 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
gang rape of little girl in Saharanpur
फाइल फोटो

यहां जान से मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदे दो माह तक किशोरी के साथ दरिंदगी करते रहे। पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। गंगोह में नगर के एक मोहल्ले निवासी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पांच युवक पिछले दो माह से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहे थे। शनिवार को पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अन्य आरोपी फरार हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें : बेहद शर्मनाक! दिव्यांग भाई के सामने दलित युवती से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर के बाहर स्थित सरकारी नल पर पानी लेने के लिए गई थी। उसी समय मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी युवक वहां आया और उसकी पुत्री को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वहां इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। तहरीर के अनुसार किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी और उसके चार अन्य दोस्त जान से मारने की धमकियां देते हुए उसके साथ पिछले दो माह से गैंगरेप करते आ रहे थे। उनका उत्पीड़न हद को पार कर गया तो उसने विरोध किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आपसी लेनदेन का विवाद भी है। फिर भी वह पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज रहे है। जांच रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed