फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trying to rape with Dalit girl at baghpat

बेहद शर्मनाक! दिव्यांग भाई के सामने दलित युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 21 May 2018 11:14 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Mon, 21 May 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Trying to rape with Dalit girl at baghpat
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। तीन दरिंदों ने दिव्यांग भाई के सामने ही दलित युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। एक गांव के एक ईंट भट्ठे पर दिव्यांग भाई के सामने ही दलित युवती से तीन लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर भाई-बहन को ईंटों से पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह वे वहां से निकले। उन्होंने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा और एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बड़ौत पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग के पेट हुआ था तेज दर्द, जब डॉक्टर ने जांच की तो सामने आया हैरान करने वाला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित परिवार लुहारी गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उन्होंने एसपी जयप्रकाश को बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे दलित युवती को भट्ठे पर ही रहने वाली एक महिला शौच के बहाने से बुलाकर ले गई। युवती के साथ दिव्यांग भाई भी चला गया। आरोप है कि महिला ने भट्ठे के पास ईंख के खेत में पहले से ही मौजूद मुनीम समेत तीन लोगों को युवती को सौंप दिया और वहां से चली गई। उन्होंने दिव्यांग भाई के सामने दलित युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। भाई-बहन ने जब इसका विरोध किया तो दोनों को ईंटों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन घायल भाई-बहन को लेकर रात में ही बड़ौत कोतवाली पहुंचे और मुनीम समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed