फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Yogesh Verma said that meet to peoples after Mayawati order on two april

छलका योगेश वर्मा का दर्द... दो अप्रैल के बवाल पर बोले- बहन जी के निर्देश पर गए थे लोगों के बीच

Sun, 10 Nov 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Yogesh Verma said that meet to peoples after Mayawati order on two april
योगेश वर्मा

बसपा से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अगर पार्टी ने कोऑर्डिनेटर व्यवस्था खत्म नहीं की तो बहुत बड़ा नुकसान होगा। एक दिन पार्टी खत्म हो जाएगी। शीघ्र ही पश्चिम उप्र से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से बसपा के बड़े नेता पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं। कोऑर्डिनेटर पीड़ित लोगों को बहनजी तक नहीं जाने देते। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने यह बात अमर उजाला से फोन पर कहीं। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को जनता के बीच हम बहनजी के निर्देश पर ही गए थे। छह माह तक समाज और पार्टी के लिए जेल में रहे। तन मन धन से पार्टी के लिए काम किया। उसके बाद भी कोऑर्डिनेटरों की झूठी शिकायत पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। सहारनपुर के पूर्व विधायक को भी निकाला गया। वहां पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। अब मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद सहित पश्चिम के सभी जनपदों की बारी है। शीघ्र ही बड़ी संख्या में बसपा से नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि फोन पर प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली से भी बात हुई है। निष्कासन किए जाने का कारण पूछा तो वह भी अफसोस जताने लगे। हमने पार्टी के खिलाफ किए गए कार्यों को सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा बसपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने ही जेल भिजवाया था : योगेश वर्मा 

योगेश वर्मा ने कहा कि जिस मोहित ने निगम चुनाव में गड़बड़ की थी। दो अप्रैल की घटना में मुझे और समाज के लोगों को अधिकारियों से मिलकर जेल भिजवाया। उसे फिर पार्टी का सदस्य बनाया गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष की हुई पार्टी में वापसी
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेशानुसार मोहित जाटव की पार्टी में वापसी कराई गई है। मोहित बसपा के जिलाध्यक्ष थे, उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से निकाला गया था। पार्टी में चर्चा थी कि उन्होंने योगेश वर्मा की हाईकमान से शिकायत की थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। मोहित बसपा में मंडल कोऑर्डिनेटर और सिवालखास विधानसभा के प्रभारी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed