{"_id":"5dc5c8928ebc3e5b7c7c26f6","slug":"bsp-supremo-mayawati-expelled-meerut-mayor-sunita-verma-her-husband-and-former-mla-yogesh-verma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा बसपा से निष्कासित
Sat, 09 Nov 2019 01:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा
- फोटो : amar ujala
मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा और उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया गया कि दोनों पर पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण ये कार्यवाही की गई है। वहं माना रहा है कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद दोनों समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं। हाल ही में इन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। जिसके बाद चर्चाएं थी कि दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। जिसके बाद चर्चाएं थी कि दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसे लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिदायत दी थी कि यदि यदि पार्टी के सदस्यों को दूसरे दलों के नजदीकी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शािमल पाया गया तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। एक बार फिर से मेयर सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा के भाजपा में जाने की चर्चाएं थी लेकिन इससे पहले ही मायावती ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि योगेश वर्मा 2007 से 2012 तक बसपा की ओर से मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधायक रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी मेरठ नगर निगम से बसपा के टिकट पर मेयर चुनी गईं थी।
बता दें कि योगेश वर्मा 2007 से 2012 तक बसपा की ओर से मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधायक रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी मेरठ नगर निगम से बसपा के टिकट पर मेयर चुनी गईं थी।