फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चैकिंग के लिये गयी विद्घुत निगम की टीम को बंधक बाकर जेई से मारपीट

चैकिंग के लिये गयी विद्घुत निगम की टीम को बंधक बाकर जेई से मारपीट

Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चैकिंग के लिये गयी विद्घुत निगम की टीम को बंधक बाकर जेई से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र की टीम शुक्रवार को जेई के नेतृत्व में गांव घोसीपुर में चेकिंग के लिए पहुंची। यहां ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया तथा जेई से गालीगलौज कर जानलेवा हमला किया। हालांकि बाद में ग्रामीणों एवं टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें मुक्त कराया। वहीं, पीड़ित जेई ने थाने में तहरीर दी है।

बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र के जेई जयवीर सिंह के अनुसार शुक्रवार को वह अपनी टीम के साथ गांव घोसीपुर में बकाये एवं विद्युत चोरी रोकने के लिए गये थे। उन्होंने चेकिंग शुरू की तो ग्रामीण पहले टीम का विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। आरोप है कि उसी भीड़ से निकले सलमान पुत्र शाहिद, मन्ने पुत्र शाहिद समेत कई लोगों ने गालीगलौज की तथा टीम को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जेई के साथ मारपीट भी की। हालांकि बाद में कुछ ग्रामीणों ने जेई समेत सभी को सुरक्षित निकाला। जेई ने इसकी पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी भाग निकले। इस मामले में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा
मुख्य बातें
लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र की टीम घोसीपुर में विद्युत चोरी रोकने गई थी
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हो गए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed