{"_id":"5b6a081f4f1c1b254a8b47ea","slug":"171533675551-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड पर कांवड़ खंडित होने पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ रोड पर कांवड़ खंडित होने पर बखेड़ा
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी के पास मंगलवार रात ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जाम लगाकर बखेड़ा कर दिया। लिसाड़ी गेट पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपी ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गुलावठी बुलंदशहर के शिवभक्त कांवड़ लेकर जा रहे थे। जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा चालक अनस निवासी ढबाई नगर ने कांवड़िये को साइड मार दी। आरोप है कि कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। सूचना पर सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मौके पर पहुंचे। सीओ ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कर वहां से रवाना किया।
उधर, सपा के एक पूर्व मंत्री ने पुलिस अफसरों को फोन करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी चालक को पीट भी लिया, जिसे छोड़ दिया जाए। लेकिन इंस्पेक्टर ने आरोपी को छोड़ने से मना कर दिया। बाद में एसपी सिटी ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को सुपुर्दगी में छुड़वाया
विज्ञापन
मंत्री जी! आपने नहीं मैंने छुड़वाया
पुलिस के अनुसार एक सपा नेता ने पूर्व मंत्री से कहा कि मंत्री जी, आपके कहने पर नहीं छोड़ा गया, मैंने अनस को छुड़वा दिया। पुलिस ने अनस की मां असरफा से पूछा तो आरोप लगा कि यह नेता दो हजार रुपये ले गया था। पुलिस आरोपी सपा नेता को घर से उठा लायी और असरफा से तहरीर ले ली। एसपी सिटी और सीओ ने भी सपा नेता से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने पैसे वापस करवा दिए।