{"_id":"5c8c1db6bdec221418353192","slug":"101552686518-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेमी को मारकर मेरठ आया युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के प्रेमी को मारकर मेरठ आया युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुजफ्फरनगर से अगवा कर शामली में मारा युवक
- चेकिंग के दौरान सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बहन के प्रेमी को अगवा कर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार देर रात सामने आया। आरोपी हत्या में प्रयुक्त कार को कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आ रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान शक होने पर सदर बाजार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या का खुलासा कर दिया।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के कांशीराम आवास विकास कॉलोनी निवासी अजीम (22) पुत्र नईम का एक युवती से प्रेमी प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के भाई को हो गई। शुक्रवार शाम युवती का भाई अजीम को बहला फुसलाकर दोस्त आरव राजपूत के साथ उसे कार में ले गया। दोनों अजीम को शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के भैसवाल गांव के जंगल में ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों अजीम के शव को ईख के खेत में फेंककर फरार हो गए। इसके बाद आरोपी कार को मेरठ कैंट स्टेशन की पार्किंग में छोड़ने आ रहे थे। रात में मेरठ सदर बाजार पुलिस कैंट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को कार में खून के छींटे दिखाई तो दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों से एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियोें ने अजीम की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सूचना के बाद रात में ही शामली पुलिस ने अजीम के शव को ईख के खेत से बरामद कर लिया। देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।