फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR registered against 49 people, including the founder of Pahadi Army.

Nainital News: पहाड़ी आर्मी के संस्थापक समेत 49 पर प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 49 people, including the founder of Pahadi Army.

विज्ञापन
हल्द्वानी। चित्रशिला घाट स्थित चित्रेश्वर धाम में हुए विवाद में पुलिस ने पहाड़ी आर्मी के 49 लोगों पर शनिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की। कार्रवाई श्री शनिदेव महाराज एवं नवग्रह मंदिर चित्रशिला धाम रानीबाग समिति के संस्थापक हेमंत कुमार गुप्ता की तहरीर पर हुई है।
मामले में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत, रमेश चंद्र मनराल, मनोहर मनराल, चंदन मनराल, सुभाष कांडपाल, कविता जीना और प्रेम मेर को नामजद किया गया है। सभी पर हंगामा करने और मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

हेमंत कुमार गुप्ता के अनुसार शनिवार दोपहर शनि देव मंदिर में भंडारे की तैयारी चल रही थी। तभी पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत अपने साथ भीड़ लेकर वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान वितरण स्थल पर रखे बर्तन भी फेंकने लगे जिसकी वजह से कई लोगों को चोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शनि मंदिर समिति के पदाधिकारी व अन्य लोगों को जानबूझकर चोटिल करने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्राथमकी दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed